5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रैंड बदलने की सख्त ज़रूरत है

dolph-ziggler-wwe-contract-1477700584-800

रैसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेक अप के बाद कहा गया था कि ये चीज़ों को ताजा कर देगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ देखने नहीं मिला। लेकिन अगर अफवाहों पर विश्वास करें तो WWE जल्द ही सर्वाइवर सीरीज के बाद एक और सुपरस्टार शेक अप की तैयारी कर रही है। कई सुपरस्टार्स के लिए ये खुशी की बात साबित हो सकती है क्योंकि ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्हें टीवी पर ज्यादा समय नहीं मिला। चाहे इसके पीछे की वजह उनका ख़राब प्रदर्शन, दर्शकों से जुड़ने में असमर्थ होना या फिर खराब बुकिंग रही हो। इन स्टार्स को शेक अप से कोई फायदा नहीं हुआ। इस वजह से कईयों ने कंपनी छोड़ दी है। जो कंपनी में बने हुए हैं और संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। इन स्टार्स को बदलाव की सख्त ज़रूरत है और वो उन्हें सुपरस्टार शेक अप से मिल सकता है। यहां पर हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करेंगे जिन्हें अपना ब्रैंड बदलने की सख्त ज़रूरत है:

Ad

#5 डॉल्फ ज़िगलर

इस हफ्ते द शोऑफ को एक बार फिर NXT के स्टार बॉबी रूड के हाथों हार झेलनी पड़ी। ज़िगलर को मिडकार्ड में हद से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए एक समय पर उन्हें फैसला लेना पड़ेगा कि क्या वो कंपनी से जुड़े रहें या फिर आगे बढ़ जाएं। पिछले साल द मिज़ के खिलाफ एक बेहतरीन फिउड में उन्होंने सभी के सामने अपनी काबिलियत दिखाई। ज़िगलर एक प्रतिभाशाली रैसलर हैं लेकिन समस्या ये है कि वो हर बार आखिरी पड़ाव पर चूक कर जाते हैं। ब्रैंड बदलकर जब केन को इतना बड़ा पुश मिल सकता है तो ज़िगलर भी इस पुश के हक़दार हैं।

#4 रूसेव और लाना

07-44-15-b4397-1509788840-500

रूसेव के करियर को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहला हिस्सा सीना के पहले और दूसरा हिस्सा सीना के बाद। सीना के साथ पहली भिड़ंत के पहले रूसेव बिना हारे शानदार मूमेंटम के साथ आगे बढ़ रहे थे। लेकिन फिर सीना के हाथों हारने के बाद वो एडन इंग्लिश के साथ मिलकर बैकस्टेज गाने गाते रहे हैं। बुल्गेरियाई मूल के रूसेव कमाल के रैसलर हैं और माइक्रोफोन पर भी अच्छा काम करते हैं। अगर उनकी बुकिंग सही हुई तो वो स्मैकडाउन लाइव के समोआ जो बनने लायक हैं। लेकिन शायद इसमें अब देरी हो गयी है। रूसेव को अब लाना के साथ वापस मंडे नाइट रॉ पर लौट जाना चाहिए। यही उनके लिए सही होगा।

#3 शार्लेट

07-44-44-c79c9-1509788943-500

रिक फ्लेयर ने कहा था कि आज शार्लेट टॉप 3 रैसलर्स में से एक हैं और हम भी उनकी इस बात से सहमत हैं। शार्लेट एक उम्दा परफ़ॉर्मर हैं और उन्हें चैंपियन बनना चाहिए। दुख की बात ये है कि वो अबतक स्मैकडाउन लाइव पर विमेंस चैंपियन नहीं बनी हैं। इसके अलावा उन्हें किसी बड़े फिउड में भी शामिल नहीं किया गया। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने साशा बैंक्स के साथ मिलकर पहला महिलाओं का हैल इन ए सैल मैच खेला था और WWE यूनिवर्स को उनका काम बेहद पसंद आया। अब वो अपना मूमेंटम खो चुकी हैं।

#2 जेसन जॉर्डन

07-45-01-1ec58-1509789033-500

कर्ट एंगल के नाजायज बेटे जेसन जॉर्डन कहीं न कहीं स्टोरीलाइन के बीच खो गए हैं। हालांकि जब आपको किसी पूर्व WWE चैंपियन के साथ स्टोरीलाइन में डाल दिया जाए तो आपके के लिए काम आसान हो जाना चाहिए लेकिन जॉर्डन के साथ ऐसा नहीं हुआ। जेसन जॉर्डन, रॉ पर कर क्या रहे हैं? इलायस के साथ बिना मतलब का फिउड कर रहे हैं और गिटार के मार खा रहे हैं। वहीं WWE भी कर्ट और जेसन के बीच बाप-बेटे को लेकर कोई स्टोरीलाइन नहीं बना रही है तो उनका रॉ में रहने का क्या मतलब? जेसन को अपना काम वापस शुरू से शुरू करना होगा और शायद इसके लिए उन्हें चैड गेबल की मदद लेनी चाहिए।

#1 ब्रे वायट

07-45-22-8f448-1509789125-500

ब्रे वायट को हमेशा से कंपनी का टॉप स्टार माना जाता रहा है और उनमें वो काबिलियत भी है। लेकिन हर बार उनका मूमेंटम टूट जाता है। रैड ब्रैंड में भी वायट काफी मैचेस हार रहे हैं। ब्रे वायट को वापस मेगास्टार बनाने के लिए उन्हें उनकी वायट फ़ैमिली चाहिए। ये बदलाव स्मैकडाउन लाइव पर संभव है। वो ब्लजिन ब्रदर्स के साथ वापिस स्मैकडाउन लौट सकते हैं। लेखक: आदित्य रंगारंजन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications