5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2016 में उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया

rsz_shane-mcmahon-3-1483067984-800

रैसलिंग बिजनेस में अंडरडॉग होना सबसे अच्छी चीज होती है। सबसे पहले फैंस के लिए अंडरडॉग के साथ जुडने में आसानी होती है। दूसरा WWE यूनिवर्स अंडरडॉग को पसंद करते हैं, हाँ अगर जेम्स एल्सवर्थ जैसा किरदार हो जो फैंस को उन्हें हेट करने के लिए मजबूर करते हैं। लेकिन जब वो ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ लड़े थे, तब उन्हें काफी प्यार मिला था? अंडरडॉग होने का मतलब है, कि आपसे किसी को ज्यादा उम्मीद नहीं होगी। साथ में कम उम्मीद होने के कारण एक सुपरस्टार को अच्छा करने का मोटिवेशन मिलता हैं और वो खुद को अच्छे से साबित कर पाते हैं। 2016 में ऐसे कुछ सुपरस्टार्स थे जिन्होंने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया, तो आइए नज़र डालते है उन सुपरस्टार्स पर। ऑनरेबल मेंशन: शेन मैकमैहन WWE ने जब इस बात का एलान किया था कि शेन मैकमैहन अंडरटेकर का सामना करेंगे, तब हम सभी को पता था कि इन दोनों ही सुपरस्टार्स से हमें कुछ स्पेशल मिलने वाला हैं। शेन को हमेशा ही रैसलिंग के दौरान कुछ खतरनाक करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वो रिंग के अंदर काफी समय बाद वापसी कर रहे थे, इसलिए उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। हालांकि शेन ने सबको हैरान कर दिया, जब वो रैसलमेनिया में सैल के ऊपर से कूदे थे। यह दशकों के लिए यादगार पल था और शेन ने ऐसा करकर सबको सकते में डाल दिया। शेन ने स्मैकडाउन लाइव को बेहतर ब्रैंड बनाने में मदद की। 5- एलेक्सा ब्लिस alexabliss-1483067951-800 जुलाई में हुए ड्राफ्ट के समय एलेक्सा ब्लिस सबसे अच्छे पिक में से एक थी। ब्रैंड स्पलिट के बाद विमेन्स के लिए दो डिवीजन होने से फैंस के लिए चिंता शुरू हो गई थी। उसके बाद WWE ने साशा बैंक्स, शार्लेट फ्लेयर और बेली को रॉ में ड्राफ्ट कर दिया, जिससे स्मैकडाउन रोस्टर का क्या होगा यह सवाल खड़ा हो गया? डिवीजन में स्टार पावर की कमी का फायदा एलेक्सा ब्लिस के लिए फायदेमंद साबित हुआ और उन्हें अपनी स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने खुद को जल्द ही डिवीजन की टॉप हील के रूप में साबित किया और जल्द ही वो बैकी लिंच के साथ टाइटल के लिए फिउड में आ गई। एलेक्सा ब्लिस के लिए आइसिंग ऑन द केक विमेन्स चैम्पियन बनना रहा। स्मैकडाउन लाइव की सफलता के पीछे उनका भी बड़ा हाथ था। 4- ब्रॉन स्ट्रोमैन braun-strowman-620x350-1483067813-800 मौजूदा रोस्टर में बाकी सुपरस्टार्स की तुलना में ब्रॉन स्ट्रोमैन अभी भी काफी नए हैं। लेकिन जितना सुधार स्ट्रोमैन ने इस साल किया उसके लिए उन्हें क्रेडिट मिलना चाहिए। वायट फैमिली से अलग होने के बाद स्ट्रोमैन से किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हालांकि उन्होंने खुद मोंस्टर हील के रूप में ढाला, जैसे WWE में पहले हुए करते थे। 2016 में स्ट्रोमैन से सबको काफी प्रभावित किया। स्ट्रॉंग बुकिंग, सुधार करने की इच्छा के चलते और सैमी जैन के साथ फिउड के कारण उन्हें काफी मदद मिली। 3- हीथ स्लेटर heath-slater-620x350-1483067790-800 फैंस कुछ समय से बेकार गिमिक को पसंद करने लगे हैं। न्यू डे ने इसकी शुरुआत की, तो हीथ स्लेटर ने भी वहीं राह पकड़ी। उन्हें ड्राफ्ट में किसी ने नहीं चुना और इसकी वजह से स्लेटर रॉ और स्मैकडाउन दोनों में नज़र आ सके। इस मौके का फायदा उठाते हुए स्लेटर अब स्मैकडाउन रोस्टर में सबसे एंटरटेनिंग सुपरस्टार बन गए। स्लेटर ने मेहनत करकर स्मैकडाउन का कांट्रैक्ट हासिल किया और फिर राइनो के साथ मिलकर वो WWE टैग टीम चैम्पियन भी बने। जॉबर स्क्वाड से वो स्मैकडाउन के सबसे बड़ी टैग टीम चैम्पियन बनी। स्लेटर ने इस साल उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। 2- जेम्स एल्सवर्थ james_ellsworth_bio-ffe278f9fc7e3ded2426a72ccd6d7e4d-1483067767-800 जितनी अहमियत जेम्स एल्सवर्थ को पहली स्लाइड में मिली, उससे सबको अंदाजा हो ही गया था कि उनका नाम इस स्लाइड में आएगा ही? एल्सवर्थ का लोकल जॉबर से एजे स्टाइल्स को तीन बार हराने तक का सफर काफी यादगार रहा। कुछ फैंस को बात पर शक था कि WWE ने किस तरह एल्सवर्थ को बुक किया, लेकिन जिस तरह से हाल में स्मैकडाउन लाइव में स्टाइल्स ने एल्सवर्थ को बुरी तरह से मारा, उससे सबका शक दूर हो गया। WWE फ्रेम या फिर लुक ना होने के बाद भी एल्सवर्थ सबसे प्यारे जॉबर बन गए। उसके बाद हील बनकर सबको खुद को नफरत करने के लिए मजबूर किया। यह तो बस एल्सवर्थ के लिए शुरुआत थी, 2017 उनके लिए और बड़ा हो सकता हैं। 1- गोल्डबर्ग 20161017_raw_goldberg-f09fc1467860221b6b99e2779a45023d-1483068033-800 साल 2016 में सबसे यादगार स्टोरीलाइन गोल्डबर्ग की वापसी रही। उन्होंने एक दशक बाद प्रोमोशन में वापसी की और उनसे किसी को भी ज्यादा उम्मीद नहीं थी। गोल्डबर्ग को कभी भी उनकी रैसलिंग स्किल्स के लिए जाने लगा और उसके बाद उम्र भी उनके साथ नहीं थी। WWE ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उन्हें बुक किया, तो सबके दिमाग में यह बात थी कि यह मैच किस दिशा में जाएगा। उम्मीद कम थी उनसे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने डोमिनेट किया। उन्होंने लैसनर के डोमिनेटिंग रन को रौका और पिछले कुछ सालों में हमने लैसनर को इतने बुरे तरह से हारते हुए नहीं देखा।