बिग शो एक लिविंग लेजेंड है और निश्चित ही वो फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर भी है। 44 साल की उम्र में वो ज्यादा मार सहन नहीं कर सकते, हम उनकी उपलब्धियों को नकार नहीं रहे है, लेकिन अब उनका समय खत्म हो चुका है। WCW में एक जाइंट के तौर पर उनका एक बहुत बड़ा नाम था और उन्होंने वहाँ चैंपियनशिप भी जीती। WWE में आने के बाद उन्होंने कई सालों तक सफलता पाई, लेकिन उनका ग्राफ लगातार गिरता गया। वो इस समय बिजनेस में इसलिए है क्योंकि वो कंपनी के लिए हमेशा ही वफादार रहे है। हालांकि बिग शो की काफी ज्यादा पैसे मिलते है कि उनके पास खुद की एक बस है। उन्हें बिल्कुल ही निकाल देना भी सही नहीं रहेगा, लेकिन उनकी सैलरी में गिरावट आनी चाहिए, ताकि उन्हें बाकी जगह इस्तेमाल किया जा सके। उन्हें एक ब्रैंड प्रोमोटर की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए।