5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे 

Related image

#1 लियो रश

Ad
Rush is a young talented talker

अफ़वाहों के अनुसार लाकर रूम के कई सुपरस्टार्स लियो रश को पसंद नहीं करते हैं और ऐसा होने के पीछे कई कारण भी हैं। रश पिछले कुछ समय से रॉ में नजर भी नहीं आ रहे हैं और उन्होंने लाइव इवेंट्स में भी काम नहीं किया था। हाल ही में Fightful.com को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश ने ये इशारा किया कि वह WWE को छोड़ सकते हैं। कंपनी ने इन्हें 5 साल का ऑफर पेश किया था जिसमें हर साल रश को $300,000 (लगभग 2 करोड़ और 11 लाख रुपए) मिलते।

24 साल के इस सुपरस्टार को लगा कि WWE उन्हें काफी कम पैसे दे रही है और इस कारण उन्होंने इस डील को ठुकरा दिया। WWE ने रश को दोबारा NXT में भेजने के बारे में भी सोचा लेकिन पूर्व ROH सुपरस्टार ने कंपनी को रिलीज़ करने की सलाह दे दी। हालाँकि WWE ने इनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया और अब लियो का भविष्य खतरे में है। वह अगले कुछ हफ्तों तक रॉ में शायद नजर नहीं आए और अगर हालत अच्छे नहीं हुए तो कंपनी उन्हें घर में ही बिठाए रख सकती है।

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications