5 WWE सुपरस्टार जो अपने से कम पॉपुलर पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में हैं

3d866-1505915121-800

एक प्रोफेशनल रैसलर का जीवन वाकई बहुत कठिनाइयों से भरा होता है। कभी-कभी साल के 300 दिनों तक नियमित रूप से बाहर रहने के बाद उनको अपने परिवार को समय दे पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार इसके कारण एक रैसलर के जीवन में व्यक्तिगत संबंधों में काफी परेशानी आ जाती है। हम देखते है कि कई WWE सुपरस्टार WWE में मौजूद बाकी सुपरस्टार के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि WWE में कुछ ऐसे भी रैसलर है जिनका अपनी से छोटी पर्सनालिटी के साथ रिलेशनशिप है। यह जरुरी नहीं है एक सुपरस्टार दूसरे सुपरस्टार से रिलेशनशिप में रहे। इसी कड़ी में हम आपके लिए 5 ऐसे WWE सुपरस्टार लेकर आए है जो अपने से छोटी पर्सनालिटी के साथ रिलेशन में रहे।

Ad

रिक फ्लेयर

एक प्रोफेशनल रैसलर के रूप में जब रिक फ्लेयर रैसलिंग करते थे तब वह अपने सर्वक्षेष्ठ समय में थे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है लेकिन फिर भी बने हुए हैं। रिक फ्लेयर ने चार विवाह किए हैं और इतनी ही बार तलाक हुआ। क्या आप रिक की चारों पत्नियों में किसी को जानते है, शायद नहीं। रिक फ्लेयर की नई मंगेतर वेंडी बारलो है जो साल 2016 से साथ उनके हैं। वेंडी बारलो किसी समय WCW में काम करती थीं, जो कि अब खत्म हो चुकी है। 20 साल पहले कभी वेंडी इसी कंपनी में रिक फ्लेयर से मिली थीं, और अब वह साथ में हैं।

रॉड्रिक स्ट्रॉग

a71f2-1505915640-800

रॉड्रिक स्ट्रॉग को भले ही WWE में कम जाना जाता हो, लेकिन उन्हें NXT और इंडी सर्किट पर ज्यादा जाना जाता है। वह इंडी सर्किट पर एक सफल रैसलर है, जिनके बारें में लोग शायद कम जानते हैं। मरीना शफीर का नाम तो शायद आपने सुना होगा, जीं हां आप सही जा रहे हैं वह MMA की चार हार्सविमेंस में से एक थी। में यंग क्लासिक टूर्नामेंट के दौरान वह रौंडा राउजी के थी। रॉड्रिग वर्तमान में मरीना के रिलेशनशिप में हैं।

बेली

64c96-1505916124-800

हालांकि विंस मैकमैहन को अभी तक इस बाता का एहसास नहीं है कि बेली WWE में सबसे अच्छे रैसलर के रुप में हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द ही विंस को इस बात का एहसास हो कि बेली WWE में लंबे समय की रैसलर हैं। बेली के पार्टनर आरोन सोलो है, जो कि खुद एक रैसलर है, लेकिन अभी भी वह WWE में अपना स्थान नहीं बना पाएं है। पिछले साल क्रूजरवेट क्लासिक में उनके लिए आने का ऑप्शन था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

मिकी जेम्स

e9507-1505924001-800

5 बार की विमेंस चैंपियन मिकी जेम्स ने एक बार फिर से WWE में वापसी की और वह अपने दूसरे सफर का लुफ्त उठा रही हैं। कंपनी ने मिकी जेम्स को फुल टाइमर के रुप में वापस लाकर विमेंस डिवीजन को मजबूती दी है। मिकी जेम्स ने साल 2015 में प्रो रैसलर निक एलडिस से शादी की, हाल ही में उनका एक बेबी हुआ है। निक पूर्व TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं।

शॉन माइकल्स

8b90e-1505924547-800

शॉन माइकल्स उन रैसलरों में से एक है जो इस बिजनेस में लंबे समय तक रहे हैं। शॉन माइकल्स WWE के सबसे महान रैसलरों में एक हैं। शॉन माइकल्स ने साल 1999 में रैबिका कर्सी से शादी की और उसके बाद से यह कपल साथ है। कर्सी एक समय रैसलिंग बिजनेस में थी, लेकिन वह कभी WWE में नहीं रही। रैबिका मंडे नाइट रॉ पर नाइट्रो गर्ल के रुप में थी, जिनका एक्ट चीयरलीडर्स के रुप में था। लेखक: जोश कॉलसन, अनुवादक अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications