5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र का आपको सही अंदाजा नहीं होगा

samoajoe-1078x516-1498912143-800

इस लिस्ट में जिन रैसलर्स का जिक्र किया जा रहा है वो सभी काफी उम्रदराज हैं। बाकी प्रमोटर्स की तुलना में विंस मैकमैहन ज्यादा उम्र वाले रैसलर्स को अपनी प्रमोशन में रखना पसंद नहीं करते। इसी के चलते एक समय विंस मैकमैहन ने टॉप रैसलिंग स्पोट खो दिया था। 1990 के दौर में मैकमैहन ने सोचा कि रैंडी सैवेज, रोडी पाइपर और रिक फ्लेयर बूढ़े हो चुके हैं और इसलिए उन्होंने उन्हें WCW जाने की इज्जाजत दे दी। इसके बाद टेड टर्नर की कंपनी ने कुछ सालों तक रैसलिंग जगत पर राज किया। आज के समय मे भी ऐसे कई रैसलर्स हैं जिनकी उम्र बाकी रैसलर्स की तुलना में कई ज्यादा है। यहां पर हम उन्हीं रैसलर्स का जिक्र करेंगे।

Ad

#5 समोआ जो - 38 वर्ष

जहां एलेक्सा ब्लिस, मिकी जेम्स की उम्र का मज़ाक बना रही हैं तो वहीं मिकी जेम्स की उम्र कई पुरुष रैसलर्स से कम है। इसकी शुरुआत हम समोआ जो से करेंगे जो मिकी जेम्स से एक साल बड़े हैं। समोआ जो साल 2015 में WWE से जुड़े लेकिन तब तक वो रैसलिंग जगत में कामयाबी का स्वाद चख चुके थे। ROH और TNA के इस पूर्व चैंपियन को NXT में लाया गया जहां वो काफी लोकप्रिय रहे और इसके बाद उन्हें साल 2017 में मुख्य रोस्टर में लाया गया। 38 वर्षीय जो के पास अभी भी कंपनी में कुछ अच्छे साल बचे हैं।

#4 शेमस - 39 वर्ष

sheamus-2-1501641870-800

कई दर्शकों को ये जानकर हैरानी होगी कि शेमस की उम्र 40 वर्षीय जॉन सीना से एक साल छोटे हैं। शेमस की उम्र उनके चेहरे से नहीं झलकती लेकिन उनकी उम्र काफी बढ़ रही है। शेमस 39 वर्षीय हैं और उनके टैग टीम पार्टनर सिजेरो 37 वर्षीय हैं।

#3 एजे स्टाइल्स - 40 वर्ष

aj-styles-3 (2)

इस समय दुनिया के सबसे अच्छे रैसलर, एजे स्टाइल्स 40 साल के हैं लेकिन इसके बावजूद वो बेहतरीन काम किये जा रहे हैं। स्टाइल्स ऐसे रैसलर हैं जो छोटी उम्र में WWE में कामयाब नहीं हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि WWE उनकी साइज़ के रैसलर्स को ज्यादा मौके नहीं देना चाहती थी और स्टाइल्स का शरीर उनकी उम्र से कम नज़र आता है। जब स्टाइल्स TNA में कामयाबी का स्वाद चख रहे थे तब भी उनकी उम्र इतनी ज्यादा नहीं थी। स्टाइल्स ने साल 2014 से 2016 का समय NJPW में बिताया जहां उनके करियर की बढ़ोतरी हुई। NJPW में बेहतरीन मैचेस लड़ने के बाद उन्होंने रॉयल रम्बल 2016 द्वारा WWE में डेब्यू किया।

#2 फिन बैलर- 36 वर्ष

20-46-38-finng-1500356741-500

फैंस को ये सुनकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन उनके चहिते फिन बैलर की उम्र 36 साल है। भले ही बैलर ने पिछले साल ही WWE में मुख्य रोस्टर में डेब्यू किया हो लेकिन उसके पहले से उनका रैसलिंग करियर शानदार रहा है। 20 साल की उम्र से बैलर आयरलैंड के NWA में काम करते हुए उसे प्रमोट करने लगे। उन्होंने पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को भी ट्रेन किया है। आठ साल तक बैलर NJPW में प्रिंस डेविट के नाम से काम करते रहे। 2013 में उन्होंने बुलट क्लब बनाई। उसके बाद उन्होंने 2014 में WWE के साथ करार किया और दो साल NXT में काम करते हुए 2016 में मुख्य रोस्टर डेब्यू किया।

#1 चैड गेबल - 31 वर्ष

gable-1470662850-800

चैड गेबल को युवा रैसलर कहा जाता है लेकिन वो 31 साल के हैं। हालांकि वो इतने उम्रदराज दिखते नहीं है। इसके बावजूद उनका WWE में अच्छा करियर है। गेबल इसके पहले ओलंपिक एथेलीट थे। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया और उसके बाद रैसलिंग ट्रेनिंग की शुरुआत की। फिर वो 2013 में कंपनी से जुड़े। गेबल NXT के दिनों में जेसन जॉर्डन के साथ काम किया करते थे और फिर स्मैकडाउन में भी दोनों साथ मे हैं। इस समय वो शेल्टन बेंजामिन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

लेखक: इयान, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications