#1 चैड गेबल - 31 वर्ष
Ad
चैड गेबल को युवा रैसलर कहा जाता है लेकिन वो 31 साल के हैं। हालांकि वो इतने उम्रदराज दिखते नहीं है। इसके बावजूद उनका WWE में अच्छा करियर है। गेबल इसके पहले ओलंपिक एथेलीट थे। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया और उसके बाद रैसलिंग ट्रेनिंग की शुरुआत की। फिर वो 2013 में कंपनी से जुड़े। गेबल NXT के दिनों में जेसन जॉर्डन के साथ काम किया करते थे और फिर स्मैकडाउन में भी दोनों साथ मे हैं। इस समय वो शेल्टन बेंजामिन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
लेखक: इयान, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor