5 WWE सुपरस्टार्स जो 2017 में विमेन्स रेवोलुशन को लीड कर सकती है

nikki-1482561267-800 (1)

20-16 में विमेन्स रैसलिंग ने एक नया मुकाम हासिल किया, यह एक ऐसा मुकाम था, जिससे उन्हें खुद की पहचान मिली। सच कहे तो यह पूरा वन विमेन शो था (दो अगर 2016 के सेकंड हाफ में साशा बैंक्स के प्रदर्शन को देखे)। शार्लेट फ्लेयर पूरे साल पीपीवी में अविजित रहते हुए पूरे डिवीजन को अपने दम पर आगे लाई है। हमें पूरा यकीन है कि 2017 विमेन्स डिवीजन और आगे जाएगा, तो कौनसी WWE फ़ीमेल सुपरस्टार अगले साल डिवीजन को लीड करेगी? आइए नज़र डालते है ऐसे ही कुछ कंटेंडर्स पर। ऑनरेबल मेंशन- कार्मेला कार्मेला ने खुद को NXT में एंजों/कैस की प्यारी सेवेक से स्मैकडाउन लाइव में एविल हील के तौर पर खुद में काफी बदलाव किया है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि हील का किरदार उन्हें बेबीफेस से ज्यादा सूट कर रहा है। एक ही कारण जिसकी वजह से वो इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए और वो था उनका रिंग के अंदर प्रदर्शन, जिसमें अभी उन्हें बहुत ज्यादा सुधार करना है। हालांकि अभी भी वो शानदार प्रोमोज दें सकती है। निकी बैला के साथ उनका प्रोग्राम काफी गंभीर था। अगर 2017 में वो खुद के अंदर सुधार कर ले, तो निश्चित ही 2018 उनका साल हो सकता है। 5- बैकी लिंच sd-hot-chick-1482561804-800 बैकी लिंच के अंदर रैसलिन करने की अद्भुत काबिलियत तो है ही, साथ में वो अच्छा मज़ाक भी कर लेती है, इसलिए WWE में वो क्राउड़ की चहेती है। स्मैकडाउन लाइव की पहली विमेन्स चैम्पियन के साथ WWE यूनिवर्स हर वक़्त रहते है। हालांकि WWE कभी-2 उनको आगे लाने में घबराती है(उसका कारण उनका आयरिश एक्सेंट हो सकता है)। क्या 2017 में उन्हें उनका पल मिल सकता है? हम सब यह बात जानते है कि बैकी लिंच के अंदर वो सारी स्किल्स मौजूद है, जिससे वो विमेन्स डिवीजन को नया मुकाम दें सकती है। हम सब यहीं चाहते हैं कि WWE बैकी के साथ रिस्क ले और उन्हें विमेन्स डिवीजन का फेस बनाए। बैकी लिंच अंडरडॉग के रूप में ज्यादा अच्छा करती हैं और जरूरत है तो उन्हें सही से बुक करने की। 4- असुका nxt-asuka-1482562351-800 पॉल हेमन से हाल ही में पूछा गया कि वो आप कोई नए क्लाइंट को ढूंढ रहे हैं क्या? उसके जवाब में हेमन ने कहा कि वो पॉल हेमन गर्ल को ढूंढ रहे है, जिससे इंटरनेट में काफी हलचल हुई। उसके बाद यह खबर सामने आई कि असुका अगली हेमन क्लाइंट बन सकती है, क्योंकि एक ही चीज जिसमें वो पीछे है, वो है इंग्लिश में प्रोमो देना। हालांकि रिंग के अंदर उनके टैलंट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। असुका बिना किसी शक के विमेन्स डिवीजन में बेस्ट वर्कर बन सकती है और वो NXT में ही नहीं बल्कि पूरे मेन रोस्टर में वो एक बड़ी स्टार बन सकती है। NXT में वो एक डोमिनेंट रैसलर और अब तक वो अविजित भी है। हमें पूरा यकीन है कि जब भी उन्हें मेन रोस्टर में बुलाया जाएगा, तब भी उन्हें वैसी ही बुकिंग मिलेगी। अगर पॉल हेमन उनके साथ होंगे, तो उन्हें रौकना नामुमकिन हो जाएगा। पॉल हेमन उनके साथ ना भी होते, तब भी वो विमेन्स रेवोलुशन को लीड कर सकती है। 3- एमैलीना emmalina-debut-1482564399-800 जब एमा ने NXT में टफ बाइकर चिक का किरदार निभाया था, तब हमने देखा कि वो रिंग में कितनी अच्छी है। टेकओवर में असुका के खिलाफ उनका मैच? उनके पास लुक है, साथ ही में रिंग के अंदर अच्छा करने की काबिलियत भी है। हालांकि उनके अंदर कुछ कमी है, जिसके कारण वो साशा बैंक्स और शार्लेट जैसी बड़ी प्लेयर नहीं बन पाई। हमें लगता है कि एमैलीना का किरदार ही उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है। एमा मौजूदा समय हॉट किरदार में नज़र आ रही है और WWE यूनिवर्स उनका इंतज़ार कर रही है। उनको रॉ विमेन्स डिवीजन में आने से रोस्टर में चीजें और गर्मा जाएंगी। अगर एमा इस लय को बरकरार रख पाई, तो उन्हें विमेन्स डिवीजन के टॉप पर आने से कोई नहीं रौक पाएगा। 2- एलेक्सा ब्लिस sd-hottest-chick-1482564853-800 एलेक्सा ब्लिस मौजूदा सुपरस्टार्स में से सबसे इम्प्रूव स्टार में से है। ब्रैंड स्पलिट के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन के अलावा किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, तो वो एलेक्सा ब्लिस ही है। WWE ने बहुत ही कम समय में ब्लिस को विमेन्स चैम्पियन बना दिया। एलेक्सा ब्लिस ना सिर्फ अच्छे मैच लड़ सकती है, बल्कि वो किसी भी स्थिति में फिट बैठ जाती है और वो शानदार प्रोमोज भी देती हैं। कमेंट्री टेबल पर वो अनाउंसर्स को भी पछाड़ देती है। हम जानते है कि WWE ने ब्लिस में काफी इन्वेस्ट किया है और उन्हें जल्द ही डिवीजन के टॉप पर ला दिया। एलेक्सा ब्लिस ने विमेन्स चैंपियनशिप जीतने पर भी टॉकिंग स्मैक में अपना हील किरदार नहीं छोड़ा। क्या वो विमेन्स रेवोलुशन को लीड कर सकती है? हाँ वो ऐसा कर सकती हैं। ऑनरेबल मेंशन #2- साशा बैंक्स और शार्लेट best-historic-match-1482566655-800 साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर दोनों ही 2017 में भी विमेन्स रेवोलुशन में एक अहम किरदार निभाएंगी। हालांकि दोनों को ही उसके लिए नए विरोधी चाहिए होंगे, जोकि इस आर्टिकल का मकसद भी है। दोनों ही रैसलर्स ने विमेन्स रैसलिंग को एक नया मुकाम दिया है। दोनों ने ही प्रो रैसलिंग के इतिहास में अपनी जगह बनाई है। लेकिन उनकी बराबरी कौन सकेगा? आइए नज़र डालते है नंबर 1 पर। 1- बेली tribute-dana-1482567451-800 बेली ने अब तक विमेन्स चैंपियनशिप पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन फिर भी वो सबसे ज्यादा पसंद करे जानी वाली बेबीफेस है। उनका किरदार अलग और वो काफी प्यारी भी है। हमें यह भी पता है कि वो रिंग के अंदर अच्छे मैच भी लड़ सकती है(टेकओवर में उनके और साशा बैंक्स के बीच हुआ मैच विमेन्स रैसलिंग के इतिहास का सबसे अच्छा मैच हैं)। 2016 में उन्हें चमकने का मौका नहीं मिला और वो अपने मौके का इंतज़ार करती नज़र आई। अब जब वो शार्लेट के साथ फिउड में है और अब उनके पास मेन इवेंट स्टार बनने का मौका है। उम्मीद करते है कि अब एलिशा फॉक्स के एंगल से बाहर आ जाए। वो किसी को नहीं चाहिए। निश्चित ही बेली विमेन्स डिवीजन को लीड कर सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications