WWE रॉ के हालिया एपिसोड में रेट्रीब्यूशन की वापसी हुई थी। इस बीच सबसे चौंकाने वाला लम्हा ये रहा कि अली इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं। अली ने ना केवल अभी तक फैंस बल्कि अपने टीम मेंबर्स रिकोशे और अपोलो क्रूज़ से भी ये बात छुपाए रखी थी।रेट्रीब्यूशन फिलहाल WWE के टॉप फैक्शंस में से एक है और भविष्य में कई अन्य सुपरस्टार्स को भी इस ग्रुप से जोड़ा जा सकता है। सालों पहले nWo भी इसी रणनीति के तहत आगे बढ़ता था और इन दिनों द हर्ट बिजनेस भी खुद से नए मेंबर्स को जोड़ने की जुगत में लगा हुआ है।ये भी पढ़ें: 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो WWE में ट्रिपल एच को कभी नहीं हरा पाएWWE ड्राफ्ट 2020 भी कुछ ही दिन की दूरी पर है इसलिए संभावनाएं बढ़ चली हैं कि अगले कुछ हफ्तों या महीनों में कई बड़े नामों को रेट्रीब्यूशन से जोड़ा जा सकता है।WWE रॉ के स्टार रिकोशेthe hurt business or ricochet mustafa and apollo crews ? pic.twitter.com/olNfyAx6P7— heather // wresting saved me (@ciampascole) September 30, 2020पिछले काफी समय से रिकोशे द हर्ट बिजनेस के खिलाफ फ्यूड का हिस्सा बने रहे हैं। पिछले हफ्ते रॉ के एपिसोड में उन्होंने द हर्ट बिजनेस से जुड़ने के संकेत भी दिए थे। आपको याद दिला दें कि अली के रेट्रीब्यूशन से जुड़ने से पूर्व एक बैकस्टेज सैगमेंट में MVP ने क्रूज़, अली और रिकोशे को अपने ग्रुप से जुड़ने का ऑफर दिया था।ये भी पढ़ें: 6 विमेंस स्टार्स जिन्होंने साथी WWE सुपरस्टार्स को डेट कियाक्रूज़ और अली इस ऑफर को ठुकरा कर वहां से चले गए लेकिन रिकोशे कुछ समय तक इस ऑफर के बारे में मन ही मन सोचते नजर आए थे।Lights out, @WWE. pic.twitter.com/4C0sNuvLN1— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) October 6, 2020एक समय था जब रिकोशे को WWE के अगले बड़े सुपरस्टार्स में से एक के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। क्या रिकोशे और अली एक हील टीम के तौर पर सफलता प्राप्त नहीं कर सकते और इस सफर में उन्हें रेट्रीब्यूशन का साथ मिले, जिससे WWE की टैग टीम डिविजन की अहमियत बहुत बढ़ सकती है।ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 5 सबसे अजीब कपल्स