सैथ रॉलिंस ने WWE में मेन रोस्टर पर अपने चार साल में लगभग काफी कुछ पूरा कर लिया है। तकनीकी रूप से वह दो बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं, सैथ रॉलिंस यूनाइटेड स्टेट टाइटल के साथ एक बार शील्ड के साथ टैग टीम चैंपियन थे। उन्होंने 2014 में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीता। रॉलिंस ने अपने करियर में रंबल में जीत हासिल नहीं की, हालांकि वास्तव में रॉलिंस केवल एक बार ही रंबल मैच का हिस्सा बनें। लेकिन रॉलिंस के पास इस रिकार्ड की बराबरी करने के लिए बहुत समय बचा है। 30 वर्षीय रॉलिंस के इस समय कंपनी के टॉप स्टार के रुप में बने हुए हैं। एक बेबीफेस और हील के रुप में उन्होंने अपनी क्षमता को दिखाया है, इस कारण हम भविष्य में रॉलिंस की रंबल में जीत होते हुए देख सकते हैं।
Edited by Staff Editor