5 WWE सुपरस्टार्स जो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं

WWE दुनिया की सबसे लोकप्रिय रैसलिंग प्रमोशन हैं। WWE को इस स्तर तक पहुंचाने में बहुत सारे सुपरस्टार्स का योगदान रहा हैं जिसमें स्टोन कॉल्ड स्टीव ऑस्टिन, शॉन माइकल्स, हल्क होगन, द रॉक,जॉन सीना और अंडरटेकर जैसे नाम शामिल है।

Ad

आइए जानते है पांच ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में जो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं।

# 5 बिग शो

जब हम जाइंट रैसलर्स की बात करते है, तब दिमाग में सबसे पहला नाम बिग शो का आता हैं। बिग शो एक ऐसे रैसलर है जिन्होंने हील और बेबीफेस दोनों भूमिकाओं को बखूबी निभाया हैं।

1995 में WCW में द जाइंट के नाम से डेब्यू करने वाले बिग शो WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें अखिरी बार 4, सितंबर 2017 के रॉ पर देखा गया था, जहां उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना किया था।

https://youtu.be/70TrOAuFzGI

# 4 द अंडरटेकर

द अंडरटेकर WWE में कदम रखने वाले सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। 1990 से वह WWE का हिस्सा रहे हैं और हर साल एक मैच जरूर लड़ते हैं। वह अपने रैसलमेनिया स्ट्रीक के लिए जाने जाते हैं।

अंडरटेकर फिलहाल 53 साल के हैं और इस उम्र में रैसल करना आसान नहीं हैं। अंडरटेकर की रिटायरमेंट की अफवाहें कई सालों से आ रही हैं लेकिन ऐसा अभी तक हुआ नहीं हैं। अंडरटेकर को इस साल के अंत तक रिटायर हो जाना चाहिए। रैसलिंग जगत में उनका योगदान अतुल्यनीय हैं।

https://youtu.be/EbXEG0w2R70

# 3 केन

जब हम अंडरटेकर के बारे में सोचते हैं तो केन का नाम भी दिमाग में आ ही जाता हैं। अंडरटेकर के काल्पनिक भाई के रूप में WWE में काम करने वाले केन ने WWE में अपने बड़े भाई से ज्यादा चैंपियनशिप जीता हैं।

फिलहाल वो मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने प्राथमिक मेयरल सीट के चुनाव में जीत हासिल की हैं। अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देने के लिए केन जल्द ही रैसलिंग से रिटायर हो सकते हैं।

https://youtu.be/9oixChs-kT4

# 2 शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन फिलहाल स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर और एक पार्ट-टाइम रैसलर के रूप में काम करते हैं। वह WWE के मालिक विंस मैकमैहन के बेटे हैं। वह अपने हाई-रिस्क मूव्स और निडरता के लिए जाने जाते है।

2016 में कंपनी में वापसी करने के बाद शेन को उस साल स्मैकडाउन का कमिश्नर बनाया गया। लेकिन 48 साल के शेन को अब रैसलिंग से रिटायर हो जाना चाहिए।

https://youtu.be/bWI2l4ZbdA4

# 1 ट्रिपल एच

ट्रिपल एच WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE की लोकप्रियता में ट्रिपल एच का सक्रीय योगदान रहा हैं। 1992 में कंपनी में डेब्यू करने वाले ट्रिपल एच अब 48 साल के हो चुके हैं।

वह WWE के टैलेंट, लाइव इवेंट्स और क्रिएटिव के कार्यकारी उपाध्यक्ष है, जिसके कारण उन्हें रैसल करने का समय ही नहीं मिलता। उनके बढ़ते उम्र और व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए हमें लगता है कि वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं।

https://youtu.be/llUlBn63bec

लेखक - जीतेश पुरी ,अनुवादक - संजय दत्ता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications