5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात की

23-38-09-3c949-1507742167-500

पहले की तुलना में आज के समय WWE में ज्यादा कपल हैं और इनकी संख्या बढ़ चुकी है। हाल ही के समय मे ये जोड़ियां गलत वजहों से सुर्खियों में रही। WWE सुपरस्टार्स साथ मे काम करते हैं और करीब 300 दिन एक साथ रहते हैं। इस वजह से कई स्टार्स को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और वो रिलेशनशिप में आ जाते के समय मे ऐसा होना आम बात है। कइयों ने अपने प्यार का खुले काम इज़हार किया तो कई इसे दूसरों की हज़रों से छुपाते रहे:


#5 बतिस्ता

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बतिस्ता अब एक हॉलीवुड स्टार बन गए हैं लेकिन उन्हें WWE में उनके काम के लिए याद किया जाता है। साल 2006 में बतिस्ता ने अपनी आत्मकथा "Unleashed" रिलीज़ की जिसमें उन्होंने कबूल किया कि साल 2005 में उनके और पूर्व WWE विमेंस चैंपियन मैलिना के बीच अफेयर चल रहा था। मैलिना और बतिस्ता एक स्टोरीलाइन का हिस्सा थे जिसमें मैलिना बतिस्ता के साथ फ़्लर्ट कर रही थी ताकि MNM की जीत हो। इसके बाद दोनों के बीच असली प्यार शुरू हो गया जिससे बतिस्ता की शादी टूटी और WWE स्टार जॉन मॉरिसन के साथ मैलिना का रिश्ता टूटा।

#4 कर्ट एंगल

00-24-45-96b64-1507732383-500

जब बात कंपनी में रिश्तों की आती है तो रॉ के जनरल मैनेजर किसी से पीछे नहीं हैं। कर्ट एंगल की शादी करेन से हुई थी और फिर TNA में लव ट्रायंगल स्टोरीलाइन को बढ़ावा देने के लिए करेन की शादी जैफ जेरेट से हुई। साल 2008 में कर्ट एंगल एक रियलिटी शो "द रियल एंगल" का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने अपनी पत्नी करेन को धोखा दिया था। उन्होंने माना कि वो एक महिला के साथ सो चुके हैं जो उनका पीछा करती थी और उनकी उसने उनकी पत्नी की जान लेने की धमकी दी थी। हालांकि कर्ट और करेन के बीच तलाक हो गया लेकिन धमकी देने वाली वो महिला पकड़ी गई। बाद में कर्ट ने जियोवन्ना यानॉटी से शादी की जिन्होंने नशे के सेवन से बाहर निकलने में कर्ट की मदद की।

#3 सनी

00-25-08-54e78-1507732801-500

सनी को पहली महिला डीवा कहा जाता है लेकिन WWE में जैसा उनका नाम था वैसा नाम आज PG एरा में कोई महिला नहीं अपनाना चाहेगी। पूरे समय जब सनी WWE में रही तब वो क्रिस कैंडिडो को डेट किया करती थीं लेकिन उन्होंने ये भी कबूल किया किया कि इस बीच शॉन माइकल्स के साथ भी उनके रिश्ते थे। 1990 के समय मे माइकल्स कई समस्याओं में फंसे रहे और उस समय उनके पास सनी का ही सहारा था। बाद में माइकल्स ने नाइट्रो गर्ल व्हिस्पर से शादी कर ली और सनी ने खुले आम अपने रिश्तों का इज़हार करना शुरू कर दिया।

#2 लीटा

00-25-26-94b82-1507584791-500

लीटा चार बार की पूर्व WWE महिला चैंपियन हैं और उन्हें WWE के हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिल चुकी है। लेकिन दुख की बात ये है कि उन्हें रिंग के अंदर उनके काम के बदले रिंग के बाहर हुए उनके विवादों के लिए जाना जाता है। साल 2005 में लीटा , मैट हार्डी के साथ रिश्ते में थी। उस समय हार्डी चोटिल थे और कई महीनों के लिए उन्हें रिंग के बाहर रहना पड़ा था। उस समय WWE ने लीटा को एेज के साथ स्टोरीलाइन पर डाल दिया। इसके बाद एेज और लीटा के बीच अफेर शुरू हो गया और जब ये बात मैट हार्डी तक पहुंची तो ये सभी को मालूम चल चुका था। WWE ने इसे लव ट्रायंगल स्टोरीलाइन में बदलते हुए पैसे कमाएं और फिर हार्डी को कंपनी से बाहर कर दिया। आज मैट हार्डी की शादी हो चुकी है और उन्हें दो बच्चे हैं तो वहीं एज ने बेथ फेओनिक्स से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं।

#1 अल्बर्टो डैल रियो

00-25-42-99066-1507640753-500

अल्बर्टो डेल रियो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं जिन्होंने साल 2005 में कंपनी में वापसी की। जब उन्होंने कंपनी में वापसी की तो उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन उन्होंने जल्द ही साल 2016 में घोषणा कर डाली की वो WWE स्टार पेज को डेट कर रहे थे। डैल रियो की पत्नी ने कहा कि वो दोनों अभी शादीशुदा थे लेकिन जब उन्होंने देखा कि डेल रियो, पेज की ओर जा रहे हैं तब उन्होंने उनसे तलाक ले लिया।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now