5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा

36999-1509712296-800 (1)

प्रोफेशनल रैसलिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना हर रैसलर का सपना होता है, और अगर प्रोफेशनल रैसलर WWE में हो तो यह काफी जरुरी हो जाता है कि वह अपने करियर में जल्द से जल्द वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते। WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना इतना आसान भी नहीं है यह WWE द्वारा की गई बुकिंग और स्टोरीलाइन पर निर्भर करता है। 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप तो जीती लेकिन उन्हें इसके काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। इसी कड़ी में हम बिना किसी देरी के 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लंबा इंतजार किया।


जेबीएल- 3109 दिन

जॉन ब्रेडशो जिन्हें हम जेबीएल के नाम से जानते है। जेबीएल ने साल 1996 में WWE में अने करियर की शुरुआत एक मिड-कार्ड फेम के रुप में की। साल 2004 में वह एक शानदार गिमिक में नज़र आए जहां वह जॉन ब्रेडशो लेफील्ड-टैक्सन मिलेनियर के रुप में दिखे। इसके बाद 3109 दिनों के लंबे इंतजार के बाद वह एक यूनिवर्सल हील के रुप में सामने आकर वर्ल्ड चैंपियन बने। लगभग 8 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

क्रिश्चियन- 3864 दिन

43209-1509712458-800 (1)

क्रिश्चियन के सबसे अच्छे दोस्त एज के WWE वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऐसा लग रहा था कि क्रिश्चियन का करियर अधर में लटक गया, और उनके मुकाबले वह कही नहीं टिकटे हैं। लेकिन 10 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिश्चियन ने बहुत सारी सफलता हासिल की। क्रिश्चियन ने 10 साल बाद ECW टाइटल जीता, इसके बाद क्रिश्चियन कई बार वर्ल्ड चैंपियन बने।

मार्क हेनरी- 4298 दिन

d26dd-1509712638-800

मार्क हेनरी जिन्हें हम वर्ल्ड के सबसे ताकतवर मेन के रुप में जानते हैं, लेकिन आप इस बात से हैरान होंगे की मार्क हेनरी को अपने करियर में WWE चैंपियनशिप जीतने के लिए लगभग 12 साल लग गए। आप देखेंगे की मार्क हेनरी की जिस तरह से फिजिक है उसमें वह किसी भी रैसलर पर हावी होने की क्षमता रखते थे। मार्क हेनरी ने अपने करियर के आखिरी समय में काफी सफलता हासिल की, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खैर, कहते है जो हुआ अच्छा हुआ, करियर के आखिरी समय में ही सही लेकिन मार्क हेनरी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हुआ।

जैफ हार्डी- 5305 दिन

ecf52-1509712768-800

इस लिस्ट में जैफ हार्डी का नाम सुनकर आप सबसे ज्यादा हैरान होंगे, क्योंकि जैफ हार्डी WWE के इतिहास में सबसे पॉपुलर सुपरस्टार में से एक है, लेकिन फिर भी WWE ने उन्हें वर्ल्ड टाइटल के लिए लगभग 15 साल का इंतजार करवाया। जैफ हार्डी ने साल 1994 में केथ डेविस के नाम से डेब्यू किया था। अपने करियर में शानदार होने के बाद लगभग 15 साल बाद साल 2008 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती।

आंद्रे द जाइंट- 5429 दिन

6d0bb-1509709299-800

अगर आप पीछे मुड़कर देखे तो आप देखेंगे की आंद्रे द जाइंट ने अपने करियर में अपार सफलता हासिल की और अपने रास्ते में आने वाले सभी रैसलरों को पीछे छोड़ दिया। आंद्रे अपने करियर के दौरान हर किसी पर हावी थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैजेंड आंद्रे द जाइंट को वर्ल्ड चैंपियन बनने में 15 साल लग गए। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे की आंद्रे द जाइंट को पहले वर्ल्ड टाइटल के लिए इतने लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। साल 1988 में लगभग 5500 दिनों के इंतजार के बाद उन्होंने हल्क होगन को हरा WWE चैंपियनशिप जीती। लेखक: आकाश, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now