5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद कुछ अलग करके दिखाया 

रैसलिंग करना सबके बस की बात नहीं है। यह काम तब और भी कठिन हो जाता है, जब कोई रैसलर WWE में काम करता हो। रैसलिंग की कला सीखने के लिए लोगों की सोच से कई ज्यादा समर्पण और प्यार की जरूरत पड़ती है। इसलिए अधिकतर लोग जो इस इंडस्ट्री में आते हैं, वो जिंदगी भर के लिए यहीं के होकर रह जाते हैं। हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं।

Ad

कुछ रैसलर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद दूसरे क्षेत्र में हाथ आजमाए। इनमें से अधिकतर ने या तो एक्टिंग का रूख किया है या फिर वो लोग ट्रेनर, कमेंटेटर, कोच बन गए। कुछ रैसलर्स ने WWE छोड़ने के बाद सोच से परे अलग काम करके दिखाया है और आज हम 5 ऐसे ही रैसलर्स के बारे में बताने वाले हैं।

#5 केन- मेयर

'द बिग रेड मशीन' केन WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं। 'द डेविल्स फेवरेट डीमन' ने अपने WWE करियर का अधिकतर हिस्सा दूसरे WWE सुपरस्टार्स को आतंकित करने में बिताया। उस समय WWE में केन की छवि ऐसे व्यक्ति की थी, जो उन्हें नरक में खींच सकता था। उनका 7 फीट लम्बा शरीर और हाव-भाव उन्हें और भी खतरनाक बनाते थे।

Ad

उस समय कौन सोच सकता था कि केन WWE छोड़ने के बाद मेयर का चुनाव लड़ेंगे और उसमें जीतेंगे भी। पर ऐसा हुआ है और वर्तमान में केन नॉक्स काउंटी, टैनेसी के मेयर हैं।

जिन लोगों ने केन को रिंग में परफॉर्म करते देखा होगा, उन्होंने सोचा भी नही होगा कि यह आदमी अपने जीवन में किसी समय पर मेयर होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 मिडन- शेफ

जिन लोगों ने भी मिडन को एटिट्यूड एरा के दौरान देखा होगा, वो इस बात से सहमत होंगे कि WWE में आजतक उनसे अजीब गिमिक वाला रैसलर नहीं हुआ।

Ad

उन्होंने एक किसान फिनियस गॉडविन के रूप में शुरुआत की। कई लोगों के लिए यह अजीब होगा, पर वह यहीं नहीं रुके। यह चीज समय के साथ और भी डरावनी हो गयी, जब मिडन ब्रूड के लीडर के रूप में अंडरटेकर के कॉर्पोरेशन का हिस्सा बने।

आपको बता दें, ब्रूड एक टीम थी जिसमें ऐज और क्रिश्चियन भी शामिल थे। यह तीनों वहशी कैरेक्टर थे, जो दूसरों को खून से नहला देता था। इसके बाद मिडन एक ऐसे रैसलर के भूमिका में आये, जो बिना कपड़ो के रिंग में आकर अपने साथी रेसलर को भयभीत कर देता।

इसके बाद उन्होंने WWE छोड़ दी और प्रोफेशनल शेफ बन गए और अपने इस नए जॉब में मिडन काफी सफल भी रहे हैं।

youtube-cover
Ad

#3 कैन शेमराॅक- बाॅडीगार्ड

Ken Shamrock

कैन शेमराॅक को WWE में सबसे खतरनाक इंसान के रूप में जाना जाता है। कैन ने न केवल WWE में काम किया है बल्कि UFC के शुरूआती दिनों में उन्होंने यहाँ भी काफी काम किया है और तथ्य तो यह है कि इन दोनो ही कंपनियों के वह दिग्गज सुपरस्टार हैं। कर्ट एंगल द्वारा एंकल लाॅक अपनाने से कई साल पहले कैन कइयों के इस मूव के जरिए टखने तोड़ चुके थे।

Ad

WWE छोड़ने के बाद उन्होंने एक सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी के रूप में काम किया और कुछ समय तक वह फेमस रैपर 50 सेंट के बाॅडीगार्ड के रूप में काम करते रहे।

youtube-cover
Ad

#2 पॉल बर्चिल- फायरफाइटर

Enter caption

पॉल बर्चिल उन कुछ रैसलर्स में से एक हैं, जिन्हें WWE ने उन्हें वो पुश नहीं दिया जिसे वो डिजर्व करते थे। अपने करियर के दौरान बर्चिल कई बार स्टारडम के करीब आए, पर वह इसे हासिल न कर सके। पॉल बर्चिल को WWE में सबसे ज्यादा उनके पायरेट गिमिक के लिए याद किया जाता है। जब बर्चिल ने WWE छोड़ी, तब चीजों को नए तरीके से शुरुआत करने के जरुरत थी।

Ad

पॉल बर्चिल ने WWE छोड़ने के बाद किसी और कंपनी में रैसलिंग करने के बजाय लोगों की मदद करने की सोची। इसके लिए उन्होंने एक जॉब भी खोज निकाली। WWE छोड़ने के बाद पॉल, फायर-फाइटर और सहायक चिकित्सक बनकर लोगों की मदद करने लगे।

youtube-cover
Ad

#1 स्टीव ब्लैकमैन

Steve Blackman

स्टीव ब्लैकमैन कभी भी WWE के स्टेबल रैसलर नही रहे हैं। स्टीव ने एटिट्यूड एरा के दौरान WWE में एंट्री की थी। कई सुपरस्टार्स ने खुलासा किया कि स्टीव वह अंतिम रैसलर होंगे जिनके साथ कोई रैसलर बैकस्टेज फाइट करना चाहेगा। स्टीव ब्लैकमैन कई बार फाइट के दौरान रिंग में अपने साथ केंडो स्टिक ले जाते थे और यही वो इंसान थे जिन्होंने WWE में हथियार के रूप में केंडो स्टिक को प्रचलित किया था।

Ad

स्टीव ब्लैकमैन ने WWE छोड़ने के बाद कभी भी रैसलिंग नही की। इसकी जगह वह बाउंटी हंटर बन गए। वह पैसों की एवज में कुख्यात अपराधियों को पकड़वाने का काम करते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications