5 मशहूर WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने कंपनी छोड़ने की ओर इशारा कर दिया है 

Related image

WWE के पास दुनिया के लगभग हर हिस्से के सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इंडिया से लेकर कनाडा और अमेरिका से लेकर मेक्सिको तक, इस कंपनी में कई शानदार रैसलर्स मौजूद हैं। ज्यादा सुपरस्टार्स होने के कारण WWE को काफी फायदा होता है लेकिन इससे सुपरस्टार्स को नुकसान झेलना पड़ता है।

टैलेंट होने के बावजूद WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो सफल नहीं हो सके हैं और इस कारण कुछ ने तो WWE को छोड़ा भी है। कोडी रोड्स और जॉन मॉरिसन इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। दोनों का करियर इस कंपनी में अच्छा नहीं चल रहा था और इस कारण दोनों यहाँ से चले गए।

हालाँकि अभी भी कुछ सुपरस्टार्स WWE के अंदर मौजूद हैं जो इस कंपनी को छोड़ना चाहते हैं लेकिन अपने कॉन्ट्रैक्ट के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। आईये जानें ऐसे ही 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE छोड़ने की ओर इशारा कर चुके हैं।

#5 साशा बैंक्स

Image result for sasha banks

कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद WWE ने विमेंस टैग टीम चैम्पियनशिप्स की घोषणा की थी। इस टाइटल के लिए एलिमिनेशन चैंबर में मैच भी हुआ था जिसे साशा बैंक्स और बेली ने जीता था। इस टाइटल को जीतने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे और साशा भी कुछ कमाल का करना चाहती थी।

हालाँकि WWE ने ऐसा होने नहीं दिया और ये टाइटल स्मैकडाउन की पेटन रॉयस और बिली के को दे दिया। अफ़वाहों के अनुसार विंस मैकमैहन के इस फैसले से बैंक्स को काफी गुस्सा आया और इस कारण उन्होंने WWE में काम करने से मना कर दिया। साशा को फैंस काफी पसंद करते हैं और इस कारण WWE उन्हें आसानी से तो नहीं जाने देगी लेकिन एक बार उनका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो जाए तो उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

#4&3 स्कॉट डॉसन और डैश वाइल्डर

Image result for the revival

द रिवाइवल को फैंस एक समय पर काफी पसंद किया करते थे। NXT में इस टीम का ख्याल ट्रिपल एच ने भी काफी अच्छी तरह से रखा हुआ था लेकिन मेन रोस्टर में आने के बाद से ही दोनों का करियर बर्बाद हो गया है।

इस साल दोनों रैसलर्स ने WWE से उन्हें रिलीज़ करने को कहा था लेकिन कंपनी ने इनसे तीन महीनों का समय माँगा ताकि चीज़ों को बेहतर बनाया जा सके। इसके कुछ समय बाद डॉसन और वाइल्डर ने रॉ टैग टीम चैम्पियनशिप्स अपने नाम की और इससे फैंस को लगा की WWE इन दोनों की परवाह करती है।

हालाँकि अपने टाइटल को हारने के बाद से ही द रिवाइवल एक मज़ाक बन चुका है। इन दोनों की बुकिंग को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि विंस दोनों को सजा दे रहे हैं।

अगर चीज़ें ऐसी ही चलती रही तो द रिवाइवल को WWE से जाने से कोई नहीं रोक पाएगा लेकिन उस समय तक शायद ही इन दोनों की परवाह किसी फैन को होगी।

#2 लियो रश

Image result for lio rush

लियो रश को कुछ समय पहले WWE ने साइन किया था। इस सुपरस्टार में काफी टैलेंट था और एक बार इन्हें माइक दे दिया जाए तो सिर्फ कमाल की चीज़ें सुनने को मिलती हैं। हालाँकि अफ़वाहों के अनुसार रश का बर्ताव बैकस्टेज कई लोगो को पसंद नहीं आता है।

बिना बताए रश अपने परिवारवालों या फिर दोस्तों को बैकस्टेज ले आते हैं और सीधी तरह से किसी से बात भी नहीं करते। शायद इस कारण ही WWE इस सुपरस्टार को पिछले कुछ समय से टेलीविज़न में नहीं दिखा रहीं है।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार WWE ने रश को NXT में भेजने का भी फैसला लिया था लेकिन इन्होंने येलो ब्रांड में जाने की जगह कंपनी को छोड़ने की बात कह दी। रश के अनुसार वह WWE के बाहर एक मशहूर सुपरस्टार बन सकते हैं क्योंकि इस कंपनी में उन्हें अच्छी तरह से बुक नहीं किया जाता है।

#1 ल्यूक हार्पर

Image result for luke harper

ल्यूक हार्पर कुछ समय पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह कई महीनों तक WWE में नजर नहीं आए थे। हार्पर ने रैसलमेनिया में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल के दौरान अपनी वापसी की लेकिन अफ़वाहों के अनुसार इनकी परफॉरमेंस विंस को बिलकुल पसंद नहीं आई।

इस कारण विंस ने हार्पर के लिए बनाए गए प्लान्स को कैंसल किया और इसके बाद हार्पर ने कंपनी से रिलीज़ किये जाने की मांग की। इस बारे में उन्होंने फैंस को भी बताया और शायद ये WWE को पसंद नहीं आया। इस कारण अब हार्पर के कॉन्ट्रैक्ट की लम्बाई बधाई जा चुकी है क्योंकि इन्होंने कई महीने चोटिल होने के कारण काम नहीं किया था। हार्पर अभी भी WWE में नजर नहीं आए हैं और पूरी सम्भावना है कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट के ख़त्म होने के बाद WWE को छोड़ देंगे।