5 WWE सुपरस्टार जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को सिंगल्स मैच में हराया

brock-1-1500109373-800

WWE में कई ऐसे सुपरस्टार है जिन्हें आपने कम हारते हुए देखा होगा। वो भी तभी हारते हुए देखा होगा जब स्टोरीलाइन में कुछ ज्यादा ही बदलाव करना जरूरी हो जाए। इसमें से एक नाम ऐसा ही ब्रॉक लैसनर का। जिन्हें हारते हुए आपने कम ही देखा होगा। चाहे लैसनर फेस हों या हील वो कम ही हारे है। हम सभी ब्रॉक लैसनर को जानते है कि वो क्या कर सकते है। MMA में करियर बिताने के बाद सभी उन्हें जानते है। शायद इस वक्त मेन रोस्टर में ऐसा कोई नहीं है जो ब्रॉक लैसनर को टक्कर दे सकता है। और ऐसा कोई सुपरस्टार भी नहीं है जिन्हें ब्रॉक लैसनर ने सुपलैक्स ना मारा हो। ब्रॉक लैसनर वैसे कम ही मैच हारे है। लेकिन पांच ऐसे खुशकिस्मत सुपरस्टार है जिन्हें लैसनर को हराने का मौका मिला।

#कर्ट एंगल- समरस्लैम 2003

शुरूआत करते है समरस्लैम 2003 से। यहां पर सबमिशन के जरिए लैसनर को हार मिली थी। मेन इवेंट में कर्ट एंगल ने लैनसर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस जीत के बाद कर्ट एंगल छा गए। साल 2003 के टाइम पर विंस मैकमैहन भी ब्रॉक लैसनर को आगे बढ़ाना चाहते थे। वो लैसनर को WWE का फ्यूचर मानते थे। यहीं वजह थी कि उस टाइम पर उऩ्होंने लैसनर की स्टोरीलाइन में बहुत बदलाव किए। लेकिन समरस्लैम में लैसनर को पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में विंस मैकमैहन ने भी दखलअंदाजी की थी।

#जॉन सीना- एक्सट्रीम रूल्स 2012

brock-2-1500109393-800

इस मैच को काफी लोगों ने पसंद नहीं किया था। साल 2012 में 10 साल बाद लैसनर ने WWE में वापसी की थी। एक्सट्रीम रूल्स में जॉन सीना ने उन्हें हरा दिया था। इसके पीछे के कारण किसी को समझ नहीं आया था। जॉन सीना इससे पहले रैसलमेनिया 28 में द रॉक को हराकर आए थे। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। हालांकि ये मैच स्टोरी लाइन से हटकर था। ये किसी को समझ नहीं आया था। और लैसनर की हार भी फैंस को पसंद नहीं आई थी।

#ट्रिपल एच- रैसलमेनिया 29

brock-3-1500109408-800

रैसलमेनिया में ट्रिपल एच और लैसनर के बीच एक शानदार फ्यूड हुई थी। ये मैच बहुत ही शानदार था। पूरे मैच में लैसनर हावी थे लेकिन अंत में जीत ट्रिपल एच को मिली। रैसलमेनिया 29 में वैसे कुछ खास ज्यादा मैच भी नहीं थे। लेकिन इस मैच के आने के बाद इस शो में जान आ गई थी।

#एडी गुरेरो- नो वे आउट 2004

brock-4-1500109424-800 (1)

इस मैच का भी आज तक किसी को मतलब समझ नहीं आया था। अचानक पूरी स्टोरीलाइन को बदल कर रख दिया गया था। पहले मैच की उम्मीद कम थी लेकिन बाद में ये मैच हुआ। इस मैच में एडी गुरेरो ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस मैच में गोल्डबर्ग ने भी दखलअंदाजी दी थी। हालांकि इस मैच के बाद कई लोगों ने एडी की जीत के ऊपर सवाल उठाए थे।

#गोल्डबर्ग-सर्वाइवर सीरीज 2016

brock-5-1500109439-800

12 साल बाद गोल्डबर्ग ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लैसनर को मात्र 2 मिनट में हरा दिया। पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया था। इससे पहले रैसैलमेनिया 20 में भी गोल्डबर्ग ने लैसनर को हराया था। हालांकि इसके बाद लैसनर ने इसका बदला लेते हुए रैसलमेनिया 34 में गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।