4 साल बाद स्मैकडाउन में आने के बाद विंस मैकमैहन का इतना बुरा हाल होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पिछले हफ्ते केविन ने शेन मैकमैहन को उनके परिवार के बारे में गलत कहा था, जिसके बाद उन्होंने केविन को पीट दिया। इसी मामले को लेकर विंस इस हफ्ते आए थे। केविन ओवंस और विंस मैकमैहन ने अपनी-अपनी बात रखने के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया, सभी को लगा कि पिछले हफ्ते हुए विवाद का हल हो गया है लेकिन ऐसा कतई नहीं था। केविन ओवंस ने WWE चेयरमैन पर हमला कर दिया और उनके सिर पर अपना सिर दे मारा। मैकमैहन को सिर से खून बहने लगे। हालांकि यह पहली दफा नहीं था जब विंस मैकमैहन किसी WWE सुपरस्टार के साथ फिउड में इन्वॉल्व रहे थे। इसके पहले भी मैकमैहन फैमिली के साथ कई सुपरस्टार्स ने फिउड की है। आइए नज़र डालते हैं उन 5 सुपरस्टार्स पर जिन्होंने मैकमैहन परिवार के किसी सदस्य के साथ फिउड किया है...