5 WWE Superstars जिन्होंने फेस और हील दोनों किरदारों में सफलता हासिल की

बेली WWE में फेस टर्न और हील टर्न दोनों में सफल सुपरस्टार हैं
बेली WWE में फेस टर्न और हील टर्न दोनों में सफल सुपरस्टार हैं

WWE के कुछ सुपरस्टार स्वाभाविक रूप से बेबीफेस हैं और कुछ हील हैं। लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो किसी भी कैरेक्टर के जरिए सबके दिलों पर कब्जा कर लेते हैं। कई सुपरस्टार अपने बेईमानी और निर्दयता के कारण फैंस को नापसंद आते हैं, जिनका अक्सर मजाक उड़ाया जाता है। WWE में किसी सुपरस्टार का पूरा करियर उस समय एक मोड़ लेता है जब वो हील या फिर फेस टर्न लेते हैं।

एटिट्यूड एरा ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे एंटी हीरो कैरेक्टर की लोकप्रियता बढ़ाई है। द रॉक और बैकी लिंच जैसे सुपरस्टार्स को फैंस हील टर्न लेने के बावजूद उन्हें अभी भी उतना ही पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ सुपरस्टार ऐसे भी हैं जो दोनों कैरेक्टर में सफल रहे हैं। आइए जानें हम उन 5 सुपरस्टार के नाम जो WWE में हील और फेस दोनों कैरेक्टर के रूप में सफल रहे हैं।

#5: ट्रिपल एच ने फेस और हील टर्न के बीच एक शानदार WWE करियर बनाया है

ट्रिपल एच का WWE करियर काफी बहुमुखी प्रतिभा वाला रहा है। वह WWE के कुछ सबसे क्रूर गुटों के साथ-साथ सबसे लोकप्रिय गुटों का भी हिस्सा रह चुके हैं। 90 के दशक में डी-जनरेशन एक्स के साथ उनके “The Cerebral Assassin's” कैरेक्टर ने उन्हें कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक बना दिया, जहां वह 2 बार WWF चैंपियन बने थे।

जब वह हील बन थे तब उन्होंने WWF चैंपियनशिप जीती। इस दौरान वह WWE के फेस स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ फ्यूड में शामिल हुए और अपने करियर के कुछ बेहतरीन मैच लड़े। एवोल्यूशन, डी-जनरेशन एक्स और द अथॉरिटी के साथ किंग्स ऑफ किंग्स ने कई बार कैरेक्टर में बदलाव किए हैं। हालांकि उन्हें हर किरदार में काफी पसंद किया गया।

#4: कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने बाकी सुपरस्टार्स की तुलना में WWE में सबसे जल्द फैंस का दिल जीता था। उन्होंने अपने इन-रिंग एक्शन स्टाइल और हास्य-व्यंग्य से रातों रात फैंस का दिल जीत लिया था। उनकी 'रेसलिंग मशीन' के कैरेक्टर ने उन्हें कंपनी में एक टॉप हील बना दिया था। चाहें हील टर्न हो या फेस टर्न, कर्ट एंगल जानते थे कि फैंस को कैसे अपनी ओर खींचना है।

#3: WWE सुपरस्टार बेली

बेली अपने WWE करियर के पहले 7 सालों में एक बेबीफेस थीं। उनके व्यवहार ने फैंस के बीच अपनी अलग जगह बनाई थी। NXT और मेन रोस्टर में उनका करियर काफी सफल रहा, उन्होंने NXT, Raw और स्मैकडाउन Smackdown विमेंस चैंपियनशिप को जीता। हालांकि फैंस को तब झटका लगा जब बेली ने बैकी लिंच पर हमला कर हील टर्न लिया।

एक हील कैरेक्टर के रूप में, वह सबसे लंबे समय तक SmackDown विमेंस चैंपियन रहीं, और साथ ही कुछ समय के लिए टैग टीम टाइटल भी अपने नाम किया। इस समय चोट लगने के कारण वह रिंग से दूर हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक हील और फेस दोनों कैरेक्टर में सफल हुई हैं।

#2 WWE दिग्गज ऐज

ऐज एक हील कैरेक्टर हैं। मिस्टर मनी इन द बैंक के रूप में, जॉन सीना पर अविश्वसनीय रूप से कैश-इन ने उन्हें कंपनी में टॉप हील बना दिया था। साथ ही मैट हार्डी और लीटा के साथ लव ट्रायएंगल ने उन्हें रोस्टर के सबसे बदनाम हील्स में से एक बना दिया था। हालांकि, 11 बार के WWE चैंपियन के इन रिंग प्रदर्शन ने फैंस का प्यार पाया। नतीजतन उन्हें रोस्टर पर सबसे ज्यादा फैंस का सपोर्ट मिला। WWE में वापसी के बाद से ही ऐज फेस बने हुए हैं और फैंस की तरफ से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है।

# 1 WWE दिग्गज बतिस्ता

WrestleMania 21 मेन इवेंट में ट्रिपल एच को हराकर बतिस्ता WWE में टॉप बेबीफेस में से एक बन गए थे। कई टाइटल जीतने और दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड में शामिल होने के बाद वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। Wrestlemania 30 के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन बतिस्ता को हराकर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस बने थे जहां 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने हील का किरदार निभाया। हालांकि इस कैरेक्टर बदलाव के बाद भी बतिस्ता को फैंस का पूरा प्यार और सपोर्ट मिला

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now