WWE एक बिजनेस है, जिसमें रैसलर रैसलिंग करते हैं और बातें कर फैंस का मनोरंजन करते हैं। द रॉक, जॉन सीना, रिक फ्लेयर, हल्क होगन जितना कामयाब बनने के लिए रैसलर में दोनों चीज़ें होनी चाहिए। किसी भी रैसलर की WWE में कामयाबी के पीछे उसी लुक का भी बड़ा रोल होता है। अच्छी लुक की वजह से फैंस का ध्यान खुद-ब-खुद रैसलरों की ओर खिंचा चला जाता है।
अक्सर WWE उनसे जुड़ी चीजों और रैसलरों के बारे में फैंस की धारणा गलत होती है। यही हाल लोगों को रैसलरों की उम्र को लेकर भी होता है। कुछ रैसलर होते है जिन्हें देखकर नहीं कहा जा सकता कि यह ज्यादा उम्र का होगा जबकि इसका उल्टा भी होता है।
इस आर्टिकल में उन रैसलरों की बात करने वाले हैं, जिनकी उम्र अधिक है, मगर वह अपनी लुक्स की वजह से कम उम्र के लगते हैं।
डॉल्फ जिगलर
द शो ऑफ के नाम से मशहूर डॉल्फ जिगलर WWE के अंडररेटेड रैसलरों में से एक हैं। हर क्षेत्र या खेलों में अनेकों खिलाड़ी होते हैं, जिनका काम अच्छा होने के बावजूद भी वह दर्शकों की नजरों में नहीं चढ़ पाते। डॉल्फ जिगलर इस श्रेणी में एकदम फिट बैठते हैं। WWE ने जब भी डॉल्फ जिगलर पर दांव लगाकर मौका दिया, उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। द शोऑफ 38 साल के हैं, मगर वह किसी भी तरह से 38 साल के प्रतीत नहीं होते। डॉल्फ जिगलर ने खुद को बड़े अच्छे तरीके से मेंटेन किया हुआ है।
पिछले साल तक रैसलिंग फैंस को लग रहा था कि डॉल्फ जिगलर का करियर सही डायरेक्शन में नहीं जा रहा है। उसी एक साल के भीतर जिगलर ने US, इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम खिताब जीते। ड्रू मैकइंटायर के मेन रोस्टर में सालों बाद डेब्यू को भी कारगर बनाने में डॉल्फ जिगलर का बुहत बड़ा हाथ रहा है।
Get WWE News in Hindi Here