रे मिस्टीरियो
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/0a963-15453030911532-800.jpg 1920w)
नॉन रैसलिंग फैंस रे मिस्टीरियो की छोटी हाइट और बिना मास्क के चेहरे को देखकर कभी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। WWE को करीब से जानने वाले फैंस को भी नहीं पता होगा कि रे मिस्टीरियो 44 साल के हैं, जी हां, सही पढ़ा आपने 44 साल। कोई मिस्टीरियो को बिना मास्क के साथ देखने के बाद कभी नहीं कहेगा कि वह 44 साल के उम्र के हैं।
'द बिगेस्ट लिटल मैन' के नाम से चर्चित रे मिस्टीरियो ने मात्र 14 साल की उम्र से ही रैसलिंग मैचों में दम दिखाना शुरु कर दिया था। उन्हें रैसलिंग करते हुए 30 साल हो चुके हैं। आज भी वह रिंग में सूरमाओं को पटखनी देने के लिए काफी हैं। रे मिस्टीरियो ने इसी साल WWE में वापसी की। वह WWE के अलावा WCW और विश्व की अनेकों रैसलिंग प्रमोशन में खिताब जीत चुके हैं। अब वह WWE से ही रिटायर होकर जाएंगे।