5 WWE सुपरस्टार्स जो हील और फेस दोनों किरदार बहुत अच्छे से निभाते हैं

रिकी स्टीमबोट और रे मिस्टेरियो जैसे नेचुरल बेबीफेस ने पूरे समय फेस की भूमिका निभाई तो वहीं केविन ओवंस ने हील बनकर कामयाबी हासिल की। लेकिन द रॉक, शॉन माइकल्स, द अंडरटेकर और स्टीव ऑस्टिन जैसे रैसलर हैं, जिन्होंने दोनो किरदार के साथ कामयाबी हासिल की।

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में आसानी से कामयाबी हाथ नहीं लगती। केवल कुछ चुनिंदा लोग हैं जो यहां अपना नाम बना सकते हैं और इसके लिए WWE से अच्छा कोई दूसरा मंच नहीं हो सकता। इसका एक मुख्य ज़रिया है दर्शकों का मनोरंजन करना।

मौजूदा रोस्टर में ऐसे कई स्टार्स हैं जो हील और बेबीफेस दोनों किरदार में कमाल का काम करते हैं। यहां पर हम ऐसे ही 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे।

#1 सैथ रॉलिंस

अपने शील्ड भाइयों पर चेयर से हमला करके सैथ रॉलिंस ने सभी दर्शकों के ग़ुस्से को अपनी ओर आकर्षित किया था। रॉलिंस को सभी फेस के रूप में देखते थे और उनके द्वारा किये इस हमले ने सभी को हैरान कर डाला। 2014 से 2015 तक रॉलिंस WWE के सबसे अच्छे हील थे और 2016 में चोट से उनकी वापसी पर दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन फिर रॉलिंस का किरदार भी बदला और अब वो फेस की भूमिका में हैं। भले ही उनके लिए हमेशा सही बुकिंग न हुई हो लेकिन लेकिन उन्हें हमेशा दर्शकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। उनकी हर एंट्री और मूव पर दर्शक उनके लिए जोरदार चीयर करते हैं और जल्द से जल्द उनके खिताबी रेस में देखना चाहते हैं।

#2 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स में हील बनने की सभी क्वालिटी है और शायद यही वजह है कि उन्होंने मुख्य रोस्टर में हील की भूमिका में डेब्यू किया। दर्शकों ने उनके काम की जमकर सराहना की। NXT में भी वो टॉप हील थीं और अपने साथी फोर हॉर्सवुमेन के साथ शानदार मैच लड़े। दर्शकों के जोरदार समर्थन के बाद साल 2016 में उनका फेस टर्न हुआ। करीब दो साल तक वो रेड ब्रैंड में विमेंस डिवीज़न का फेस बनी रहीं। इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में बेली द्वारा साशा बैंक्स पर किये हमले के बाद बैंक्स का बेबीफेस किरदार और मजबूत हो गया।

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन

इस समय WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन से ज्यादा लोकप्रिय कोई दूसरा WWE रैसलर नहीं हैं। मिस्टर मॉन्स्टर इन द बैंक इस समय अपनी पूरी लय में हैं और हर हफ्ते कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लेकिन ऐसा पहले से नहीं था। मेन रॉस्टर में डेब्यू करने के बाद वो इतने लोकप्रिय नहीं थे। उन्होंने वायट फैमिली के सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया लेकिन फिर उनसे अलग होकर हील की भूमिका में दिखाई दिये। सैमी जेन के साथ उन्होंने हील रूप में अच्छा काम किया और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ भी स्ट्रोमैन हील बने रहे लेकिन फिर भी दर्शकों ने उन्हें ही चीयर किया। उसके बाद स्ट्रोमैन का फेस टर्न हुआ और तब से उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया है। जल्द ही वो रेड ब्रैंड का चेहरा बन सकते हैं।

#4 शार्लेट फ्लेयर

अपने रैसलिंग करियर में रिक फ्लेयर ने शानदार किरदार निभाया। हील और फेस दोनों रूप में दर्शकों ने उन्हें और उनके काम को पसंद किया। आज रिक फ्लेयर की विरासत उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर आगे बढ़ा रही है। ये काम वो बखूबी निभा रही हैं। NXT के दिनों में शार्लेट एक टॉप हील हुआ करती थीं और दर्शकों को विमेंस डिवीज़न की ओर आकर्षित किया करती थीं। मेन रोस्टर में उन्होंने फेस के रूप में डेब्यू किया और खिताब जीतने के बाद हील टर्न किया। जहां उन्होंने साशा बैंक्स, बेली और बैकी लिंच जैसे रैसलर के खिलाफ शानदार मैचेस लड़े। स्मैकडाउन लाइव में ट्रांसफर के बाद वो वापस फेस बन गईं।

#5 एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स की तारीफ के लिए हमे जितनी बातें करें उतनी कम है। पिछले दो सालों में एजे स्टाइल्स ने कंपनी में सबकुछ हासिल किया है। उन्होंने हील बनकर और फेस बनकर दोनों किरदारों में कामयाबी हासिल की है। शुरू में वो फेस की भूमिका में थे और अपने शानदार रिंग वर्क से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद 2016 में उनका हील टर्न हुआ और फिर डीन एम्ब्रोज़ और जॉन सीना के खिलाफ उनका शानदार फिउड देखने मिला। उस दौर में उन्होंने WWE खिताब भी हासिल किया। हील के रूप में स्टाइल्स इतने अच्छे थे कि दर्शक सीना, एम्ब्रोज़ और शेन मैकमैहन की जगह स्टाइल्स को चीयर किया करते थे। रैसलमेनिया 33 के बाद स्टाइल्स का फेस टर्न हुआ और उसके बाद वो पूरी तरह दर्शकों के पसंदीदा स्टार बन गए। स्टाइल्स पिछले आठ महीनों से WWE चैंपियन हैं और हर बार दर्शकों से उन्हें सबसे ज़ोरदार प्रतिक्रिया मिलती है। लेखक: कार्तिक सेठ, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications