5 रैसलर जो विंस मैकमैहन को गलत साबित करके बने वर्ल्ड चैंपियन

Enter caption

WWE में हमेशा से रैसलर की शारीरिक बनावट पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उनकी शारीरिक बनावट की वजह से मैनजेमेंट उन्हें पुश करने की कोशिश करता है। हमेशा से ही WWE इसी तरफ बढ़ता रहा है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी रैसलर हुए हैं जो शारीरिक रूप से तो मजबूत नही थे, लेकिन फैंस से मिल रहे है प्यार की वजह से कंपनी को उन्हें भी पुश करना पड़ा है।

Ad

तो आइये जानते है उन पांच ऐसे रैसलर के बारें में जिसे विंस कुछ ख़ास पसंद नही करते थे लेकिन फैंस के प्यार की वजह से उन्होंने विंस को गलत साबित किया और वो चैंपियन बने।

#5एजे स्टाइल्स

The Phenomenal One checks on Kofi...

एजे स्टाइल्स ने जब पहली बार WWE में कदम रखा था तब किसी ने भी उम्मीद नही की थी वो WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक होंगे। कंपनी के बॉस विंस भी उन्हें एक मिड कार्ड के रूप में देख रहे थे, लेकिन स्टाइल्स ने रिंग में अपनी रैसलिंग से सबको प्रभावित किया और इस समय विंस भी उनके फैन है। जिस वजह से वो उन्हें इस कंपनी में काफी ज्यादा पुश मिला और वो कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं।

Ad

आप को बता दें कि एजे स्टाइल्स इससे पहले TNA में थे, जहां पर भी वो चैंपियन बने थे । इसके बाद उन्होंने ROH ज्वाइन किया था। यहां पर स्टाइल्स को काफी ज्यादा सफलता मिली थी और वो वहां पर भी चैंपियन बने थे। वहीं इसके बाद वो NJPW में गए थे। जहां पर भी वो चैंपियन बने थे। इस दौरान वो दुनिया के सबसे फेमस ग्रुप बुलेट क्लब से जुड़े थे और वो फिन के बाद इस ग्रुप के लीडर भी थे। इसके बाद उन्होंने रॉयल रंबल में डेब्यू किया था और उसके बाद से एजे स्टाइल्स लगातार चैंपियन बनाते जा रहे है।

#4 जिंदर महल

WWE Photo

जिंदर महल एक समय कंपनी में कॉमेडी एक्ट के रूप में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 3 MB के साथ जुड़े हुए थे। इस दौरान किसी ने भी उम्मीद नही की थी वो कभी भी चैंपियन बन पाएंगे लेकिन कंपनी से फायर होने के बाद उन्होंने अपने शरीर पर काम किया और कंपनी में वापस आने के बाद वो WWE चैंपियन बने थे।

Ad

जिंदर इस समय रॉ ब्रांड का हिस्सा है। इसके अलावा वो पहले भारतीय मूल के WWE चैंपियन बने थे। हालांकि वो ज्यादा दिनों तक फैंस के दिल पर राज़ नही कर पाए थे। जिसके बाद वो अपनी टाइटल बेल्ट स्टाइल्स को हार गए थे। हालांकि फैन्स आज तक इस बात को समझ नही पाए हैं कि किस वजह से WWE मैनेजमेंट उन्हें चैंपियन बनाने का फैसला किया था। हालांकि बेल्ट खोने के बाद वो एक बार फिर से कॉमेडी एक्ट में आ गए है।

#3 डेनियल ब्रायन

Bryan celebrates his victory, which means Kingston will not challenge him at WrestleMania.

2013 में डेनियल ब्रायन में ट्रिपल एच ने उन्हें B+ प्लेयर कहा था। जिसके बाद भी उन्होंने खुद को साबित किया था। इस दौरान विंस उन्हें पुश नही करना चाहते थे लेकिन फैंस के सपोर्ट की वजह से उन्हें ब्रायन को पुश करना पड़ा था। इसके बाद वो रैसलमेनिया में WWE चैंपियन बन कर आए थे। इस दौरान उन्होंने जॉन सीना, ट्रिपल एच,जैसे दिग्गजों को भी हराया था। इसके अलावा वो इस समय भी WWE चैंपियन हैं।

Ad

अपने करियर में ब्रायन ने स्टाइल्स के खिलाफ टाइटल मैच में हील में टर्न लिया था। जिसके बाद से वो न्यू डेनियल ब्रायन के रूप में सबके सामने आ रहें है। उनके बदलाव को भी अभी तक फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है । इसके अलावा वो रैसलमेनिया में अब अपना टायटल कोफी किंग्स्टन के सामने डिफेंड करेंगे। ऐसे में फैंस एक यादगार मैच की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है इस बार वो कोफी के सामने अपना टायटल ड्राप कर देंगे।

#2 बैकी लिंच

Enter caption

इस कड़ी में बैकी लिंच का नाम भी है। आप को जानकर हैरानी होगी कि विंस कभी भी पसंद नही करते थे। अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्हें मिड कार्ड के रूप में देखा जा रहा था। इस दौरान वो शार्लेट और साशा बैंक्स के पीछे ही थी। बैकी लिंच कभी भी रॉ विमेंस चैंपियन नही बन पाई। हालांकि स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनाने वाले वो पहली रैसलर थी। हालांकि शार्लेट के स्मैकडाउन में आने के बाद बैकी लिंच एक बार फिर से कहीं गुम हो रही थी,लेकिन उनके हील टर्न के बाद लोगों ने उन्हें पसंद करना शुरू कर दिया।

Ad

इस समय वो WWE के सबसे Hottest Property के रूप में देखी जा रही है। इसके अलावा रैसलमेनिया में वो मेन इवेंट का हिस्सा भी हैं। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि वो रॉ विमेंस चैंपियन पहली बार बन सकती है।

#1 शॉन माइकल्स

Enter caption

शॉन माइकल्स में उस दौर में खुद को साबित किया था जब किसी भी रैसलर के लिए बॉडी होना बेहद जरूरी था। इस दौरान विंस भी उन्हें कुछ ख़ास पसंद नही करते थे। हालांकि WCW में कई बड़े स्टार्स जाने के बाद उन्हें मैनजेमेंट शॉन माइकल्स चैंपियन के रूप में पुश किया था। इस दौरान उन्होंने ब्रेट हिटमैन हार्ट के साथ कई यादगार मोमेंट फैंस को दिए थे। शॉन माइकल्स ने ट्रिपल एच के साथ DX ग्रुप बनाया था, जो आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

ट्रिपल एच से उनकी लड़ाई आज भी WWE के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में एक हैं। इसके अलावा अंडरटेकर से उनकी रैसलमेनिया में उनकी फाइट को आज भी लोग याद करते हैं और वो आज WWE के सबसे बड़े स्टार्स के रूप में जाने जाते है। इसके अलावा वो मिस्टर रैसलमेनिया के नाम भी जाने जाते है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications