5 सुपरस्टार्स जिनका संन्यास आंखों को नम कर देगा

WWE सुपरस्टार्स अक्सर स्क्रीन पर जो भूमिका निभाते हैं उससे वो अपने आप को दर्शकों से जोड़ लेते हैं। फिर रैसलर्स अपने फैंस को खास मैचेस, फिउड, स्टोरीलाइन और कई यादगार लम्हें देते हैं। हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए वो अपना सबकुछ झोंक देते हैं।

बाकी खेलों की तरह ही प्रो रैसलिंग के खेल में भी उम्र एक बाधा बन जाती है। एक समय सीमा के पार रैसलर्स काम नहीं कर सकते। हम सभी के पसंदीदा रैसलर्स हर दिन बेहतरीन काम करते हैं जहां उन्हें चोट लगती है और वो फिर एक समय पर संन्यास ले लेते हैं।

ये रहे ऐसे 5 रैसलर्स जिनकी संन्यास की खबर WWE यूनिवर्स को रुला सकती है।


#5 बिग शो

द बिग शो WWE के दिग्गज स्टार हैं और पिछले एक दशक से ज्यादा समय से दर्शक उन्हें कंपनी के मॉन्स्टर के रूप में देखते हैं। वो एक लम्बे अरसे से WWE का हिस्सा हैं और यहां कई खिताब जीते हैं। उन्होंने ढेर सारे चैंपियनशिप अपने नाम किये हैं और आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने के साथ साथ 12वें ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी हैं। उनके नाम पांच स्लैमी अवार्ड्स भी हैं।

बिग शो 46 साल के हैं और अब उनपर उनकी उम्र हावी हो रही है। वो इस समय रॉ में पार्ट टाइम काम करते हैं लेकिन अब वो पहले जैसे मॉन्स्टर नहीं रहे। उनकी स्टैमिना में भारी गिरावट आई है और वो जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। ये WWE यूनिवर्स को उदास करने वाला पल होगा।

#4 क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको WWE के रिंग में उतरने वाले सबसे प्रतिभाशाली रैसलर्स में से एक हैं। वो पहले अनडिस्प्यूटेड WWF चैंपियन हैं और इसके अलावा अन्य खिताब भी जीत चुके हैं। वो कई पीपीवी के मुख्य इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं।

WWE में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। "रॉ इस जैरिको", "लिस्ट ऑफ जैरिको" और चमकदार जैकेट्स की मदद से उन्होंने दर्शकों के दिल मे जगह बनाई है। संन्यास लेने के पहले हम उम्मीद करते हैं कि जैरिको हमें ऐसे और कई खास लम्हें दे।

#3 ब्रॉक लैसनर

लैसनर किसी फाइटिंग मशीन से कम नहीं हैं। 2004 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी लेकिन फिर उन्होंने वापसी कर ली है। लैसनर जैसे रैसलर अक्सर नहीं मिलते। उम्मीद करते हैं कि वो कुछ और समय तक WWE में काम करते रहे।

#2 रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन 13 बार के WWE चैंपियन हैं और WWE के आखिरी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। वो WWE के सबसे अच्छे हील हैं और "लैजेंड किलर" के नाम से मशहूर हैं। लेकिन ऐसा लगता नहीं कि वो ज्यादा लंबे समय तक WWE में काम करते रहेंगे।

ऑर्टन कई बार चोटिल हुए हैं और वो उनपर कई सर्जरी हुई। आज के वाइपर में वो पहले जैसी बात नहीं रही। जिंदर महल के हाथों हारने से उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें अलविदा कहना WWE यूनिवर्स को दुख दे सकता है।

#1 जॉन सीना

जॉन सीना WWE के लेजेंड हैं और एक दशक से ज्यादा समय तक उन्होंने WWE को अपने दमपर आगे बढ़ाया है। वो रिकॉर्ड 16 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन हैं। केवल सीना के नाम से ही शो की फुल बुकिंग हो जाती है। सीना जैसा प्रोमो कोई दूसरा रैसलर नहीं दे सकता। रिंग में उतरने के बाद सीना हर बार हमें कुछ न कुछ खास देने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो अपनी जी-जान लगा देते हैं। रैसलर्स आते जाते रहेंगे लेकिन जॉन सीना जैसा दूसरा रैसलर WWE को शायद न मिले। लेखक: राजश्री बनर्जी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

App download animated image Get the free App now