प्रथम विश्वयुद्ध को खत्म हुए 100 साल पूरे हो चुके हैं। 4 साल तक चली भारी लंबी गोलीबारी आखिर कार 11 नवंबर 1918 को बंद हो गई। हाालंकि 21 साल बाद एक बार फिर दुनिया ने दूसरा विश्वयुद्ध देखा जो लगभग 6 साल तक चला। इन दोनों विश्वयुद्ध में कई देशों के सैनिको की जान गई। लाखों की संख्या में लोग मारे गए।
प्रथम विश्वयुद्ध के 100 साल पूरे होने पर हम सभी उसमें शहीद हुए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिन्होंने उस समय अपनी जान गंवाई। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं? हम आपको ये सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अब हम उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में आर्मी का हिस्सा रहे हैं।
सेना में काम करना कोई बच्चों का खेल नहीं है भले ही वह किसी भी देश की सेना क्यों ना हो। हर इंसान अपने-अपने देश की सेना में शामिल होकर अपना योगदान देना चाहता है। ऐसे में WWE सुपरस्टार्स इससे कैसे अछूते रह सकते हैं।
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। इसी कड़ी में हम बात करेंगे उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो आर्मी का हिस्सा रहे हैं।
केविन नैश
केविन नैश का WWE यूनिवर्स के साथ एक अलग किस्म का रिश्ता रहा है। कई फैंस उन्हें सबसे टैलेंटेड रैसलर के रूप में मानते हैं तो कई फैंस उन्हें WCW के पतन का कारण भी मानते हैं।
खैर ये सब बात की बातें हैं लेकिन यहां पर सबसे जरूरी बात यह है कि रैसलिंग में आने से पहले केविन नैश बास्केटबॉल खेलते हैं। इसके बाद चोट ने उनका स्पोर्ट्स में करियर खत्म कर दिया जिसके बाद उन्होंने यूएस मिलट्री ज्वाइन कर ली।
केविन नैश ने 202 मिलट्री पुलिस को ज्वाइन किया और उन्हें विदेशी NATO में जगह दी है। हालांकि कुछ समय बिताने के बाद ही उन्होंने मिलट्री को छोड़ दिया और अमेरिका आकर प्रोफेशनल रैसलर बन गए।
WWE की खबरें पढने के लिए यहां क्लिक करें