5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2017 में रिटायर हो जाना चाहिए

कुछ स्टार्स के लिए समय आता और जाता रहता है। रैसलरों के योगदान की काफी सराहना भी की जाती है। लेकिन ज्यादा समय तक रहने की वजह से इस स्टार्स की इज्जत फैंस की नजरों में कम हो जाती है। कुछ रैसलर्स इस कैटेगरी में आते हैं। कुछ ऐसे में जिनको अगर सही से बुक किया जाए तो फैंस की तरफ से अच्छा समर्थन देखने को मिल सकता है। बिना अच्छी स्टोरीलाइन के स्टार फ्लोप हो जाएंगे और उन्होंने कंपनी छोडऩे पर मजबूर होना पड़ सकता है। हालांकि न्यू एरा को आगे बढ़ाने के लिए पुराने रैसलरों की काफी जरुरत है। कुछ ऐसे रैसलर हैं, जिन्हें खुद कंपनी को छोड़कर चले जाना चाहिए। ऐसे 5 सुपरस्टार्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें 2017 में कंपनी छोड़कर चले जाना चाहिए: #मार्क हैनरी mark दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान मार्क हैनरी को लाइव इवेंट्स और मेन इवेंट्स के एपिसोड में जैक स्वैगर के साथ टीम बनाकर काफी कामयाबी मिली है। मार्क हैनरी का टीवी पर जीत और हार का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है। मार्क हैनरी ने अपना ज्यादातर समय किरदार को निखारने में ही लगाया है। अपने करियर में वो रैसलिंग के बड़े-बड़े नामों से लड़े हैं। वो रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। हालांकि मार्क हैनरी को उतनी ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्हें रूसेव और शेमस जैसे स्टार्स को आगे बढा़ने के लिए इस्तेमाल किया गया है। हैनरी पिछले लंबे समय से WWE के एंबेसेडर बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने ओलंपिक्स में WWE को प्रोमोट किया था। उन्हें इन रिंग करियर खत्म होने के बाद जॉब के लिए चिंता नहीं करनी चाहिए। # गोल्डस्ट goldust गोल्डस्ट एटिट्यूड एरा के दौरान अपने कॉमेडी किरदार के दौरान अपर मिड कार्ड में रहते थे। पिछले 20 सालों में गोल्डस्ट के करियर में काफी उतार चढ़ाव आए हैं। गोल्डस्ट ने अपने डैब्यू पर ही काफी ज्यादा छाप छोड़ी थी। वो इतने पॉपुलर हो गए थे कि डैब्यू करने के 1 साल बाद ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए थे। एटिट्यूड एरा के दौरान उनके खराब बुकिंग से उनके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ा। 2008 में वापसी के दौरान उनके किरदार में काफी कुछ अच्छा देखने को मिला था। 2013 में उनके भाई कोड़ी रोड्स के साथ टीम बनाए जाने के बाद उन्होंने शील्ड को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। इस टीम के टूटने के बाद गोल्डस्ट को मिडकार्ड में डाल दिया गया। अब उनकी आर ट्रुथ के साथ टैग टीम बनी हुई है। # केन kane-- 2017 में केन को WWE में 20 साल हो जाएंगे। अपने इस करियर के दौरान उन्हें आइज़क यांकेम, डीडीएस, फेक डीज़ल, अंडरटेकर के छोटे भाई जैसे कई अच्छे किरदारों में देखा है। करीब 2 दशक से केन कंपनी के बड़े नामों में से एक रहे हैं। कई मौकों पर उनके किरदार को अच्छी बुकिंग नहीं मिली है। जब उन्हें मेन रोल में होना चाहिए था, तब उन्हें कंपनी में दूसरे रैसलरों के पीछे छिपा दिया गया। 2010 में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने पर उनके किरदार में नई जान आई। केन के किरदार में हमेशा से ही निरंतरता की कमी रही। WWE को चाहिए कि वो केन को कम से कम इंटरकॉन्टिनेटंल चैंपियन बनाए ताकि उनके कैरेक्टर को थोड़ी ऊंचाई मिले। वहां लोगों के बीच केन का इंटरस्ट खत्म होता चला जाएगा। # बिग शो Big_Show_bio 1999 से डैब्यू करने के बाद बिग शो का हाल भी केन जैसा ही हुआ है। बिग शो ने कंपनी से लगभग सभी बैल्ट्स अपने नाम की है। वो वर्ल्ड, यूएस, इंटरकॉन्टिनेंटल, टैग टीम, हार्डकोर चैंपियनशिप जीती है। हील और फेस की लगातार बुकिंग से उनके किरदार में निरंतरता नहीं रही। फैंस को उनका किरदार ज्यादा अच्छा नहीं लगा है। अपने 17 साल लंबे WWE करियर में उन्होंने ब्रॉक लैसनर, मार्क हैनरी, शेमस, रोमन रेंस जैसे स्टार्स को शिकस्त दी है। 44 साल के बिग शो WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होना डिजर्व करते हैं। बिग शो ने कभी-कभी दिखने वाले फ्लॉय्ड मेयवैदर, शकील ओ नील, एकेबोनो जैसे किरदार को ऊपर उठाने में मदद की। फैंस उन्हें दिखाकर अब दुखी हो गए हैं औऱ वो प्लीज़ रिटायर के चैंट्स करने लगते हैं।

Ad
बिग शो को WWE ड्राफ्ट के दौरान रॉ में पिक किया गया। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वो रैसलमेनिया 33 के बाद रिटायर हो जाएंगे।
Ad
# अंडरटेकर undertakerrr

अंडरटेकर रैसलिंग इतिहास से सबसे महान रैसलरों में से एक हैं। 26 साल के लंबे करियर में अंडरटेकर ने WWE में सभी मुकाम हासिल किए हैं। अंडरटेकर ने काफी सारे यादगार मैच दिए हैं। पिछले कुछ सालों में वो रैसलिंग रिंग में कम ही नजर आए हैं। रैसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेक की रैसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ी थी। वो रैसलिंग इतिहास के सबसे चौंकाने वाले पलों में थे। उनकी अच्छी तरह से नहीं लड़ पाने की वजह से मैच का ऊबाउ हो गया था। अंडरटेकर रैसलमेनिया का सबसे बड़ा आकर्षण होते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रैसलमेनिया 32 में शेन के खिलाफ उनका मैच आखिरी मैच था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications