Ad
1999 से डैब्यू करने के बाद बिग शो का हाल भी केन जैसा ही हुआ है। बिग शो ने कंपनी से लगभग सभी बैल्ट्स अपने नाम की है। वो वर्ल्ड, यूएस, इंटरकॉन्टिनेंटल, टैग टीम, हार्डकोर चैंपियनशिप जीती है। हील और फेस की लगातार बुकिंग से उनके किरदार में निरंतरता नहीं रही। फैंस को उनका किरदार ज्यादा अच्छा नहीं लगा है। अपने 17 साल लंबे WWE करियर में उन्होंने ब्रॉक लैसनर, मार्क हैनरी, शेमस, रोमन रेंस जैसे स्टार्स को शिकस्त दी है। 44 साल के बिग शो WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होना डिजर्व करते हैं। बिग शो ने कभी-कभी दिखने वाले फ्लॉय्ड मेयवैदर, शकील ओ नील, एकेबोनो जैसे किरदार को ऊपर उठाने में मदद की। फैंस उन्हें दिखाकर अब दुखी हो गए हैं औऱ वो प्लीज़ रिटायर के चैंट्स करने लगते हैं।
बिग शो को WWE ड्राफ्ट के दौरान रॉ में पिक किया गया। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वो रैसलमेनिया 33 के बाद रिटायर हो जाएंगे।
Edited by Staff Editor