# केविन ओवेंस
![à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨ à¤à¤µà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cd4ee-15672661266439-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन के साथ फ्यूड ने केविन ओवेंस को कुछ ही सप्ताह के अंदर स्मैकडाउन रोस्टर का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बना दिया था। ओवेंस का नाम पहले ही WWE के बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है क्योंकि वो पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन, 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और 2 बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं।
वो पूर्व चैंपियन रह चुके हैं लेकिन यह बात समझ से परे है कि उन्हें किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में इलयास के खिलाफ हार मिली थी। उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे वो वहीँ पहुँच गए हैं जहाँ वो फरवरी में वापसी के समय थे।
इस तरह उन्हें कमजोर दिखाने के बजाय बेहतर होगा कि WWE केविन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शिंस्के नाकामुरा के साथ जोड़ दे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों सुपरस्टार्स के पास काबिलियत है कि ये अच्छे मैचों के जरिए इस टाइटल के स्टार को ऊपर उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WWE की डीवाज़ चैंपियंस, जानिए अब वह कहाँ हैं