ड्रग्स रखने के आरोप में कड़ी सजा मिलती है। इससे आपका नाम गलत वजहों से सबके सामने आता है। ऐसा कई सुपरस्टार्स के साथ हो चूका है। इसने कईयों का करियर खत्म कर दिया तो वहीँ कईयों को वापस अपनी साफ़ छवि बनाने में खून पसीना एक करना पड़ा। ड्रग्स रखने का आरोप किसी भी रैसलर का पूरा करियर खत्म कर देता है।
चाहे आम आदमी हो या स्टार, इसमें कई लोग अपने हाथ गंदे कर चूके हैं। संगीतकारों के ओवर टाइम के बारे में आपने सुना होगा, वे भी इस समस्या से झूझते हैं और ये कोई अलग खेल नहीं है।
ड्रग्स और शराब को लेकर किस ने क्या-क्या किया इसपर हमेशा खबर होती है। इसके लिए WWE ने सख्त वैलनेस पॉलिसी बना रखी है और कई सुपरस्टार्स इसे मानते हैं।
लेकिन ऐसे भी कई मौकें हैं जब ये वैलनेस पॉलिसी भंग हुई है और रैसलर्स को शर्मसार होना पड़ा है। इसमें से कुछ नाम चौंकानेवाले नहीं है, लेकिन कईयों के नाम पर सवाल उठे। लेकिन एक बात पक्की है ये रैसलर्स न्याय के ऊपर नहीं है।
Published 05 Nov 2016, 17:09 IST