5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक शानदार नहीं रही

उम्मीद ही सबसे ज्यादा निराशा का कारण बनती है। ये प्रोफेशनल रैसलिंग के साथ-साथ सही कामों पर लागू होता है। कई बार रैसलिंग फैंस, रैसलरों से काफी ज्यादा उम्मीद लगा लेते हैं, लेकिन रैसलर कई बार उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते। जिससे फैंस को निराशा होती है। प्रोफेशनल रैसलिंग में देखा गया है कि जब कोई बड़ा स्टार वापसी करता है तो फैंस को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हो जाती है। जब रैसलर अपने फैंस की उम्मीदों पर पूरा नहीं उतर पाते तो सभी को निराश होना पड़ता है। आइए कुछ ऐसे ही स्टार्स की वापसी पर एक नजर, जब उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो छाप छोड़ने में नाकाम रहे। # टेनसाई fizz 1 2000 की शुरुआत में मैट ब्लूम को WWE में काफी ज्यादा सफलता मिली। WWE में अपने समय के दौरान उन्होंने काफी यादगार मैच लड़े। WWE से निकाले जाने के बाद ब्लूम जापान चले गए, जहां वो हील बने। ब्लूम जापान में काफी कामयाब रहे, जिसकी वजह से WWE ने उन्हें वापिस बुलाने के बारे में सोचा। WWE ने उनकी वापसी के लिए अच्छी तैयारी की, लेकिन वो वापसी को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाए। बाद में ब्लूम को परफॉर्मेंस सेंटर में बैकस्टेज रोल दिया गया। # स्कॉट हॉल fizz 2 लोग अलग-अलग तरीकों से स्कॉट हॉल को याद करते हैं। हमें उन्हें एक क्रिएटिव महारथी के तौर पर याद कर सकते हैं, जिसने यादगार मैच दिए या एक ऐसे रैसलर के तौर पर जिसके अंदर कुछ खामियां थी। उनकी इसी कमी के कारण, उनकी वापसी यादगार नहीं हो पाई। हॉल की वापसी 2002 में हुई और वो WWE के nWo का हिस्सा थे। बेकार इन रिंग क्वालिटी औऱ खराब बुकिंग के चलते वापसी खराब रही। स्कॉट हॉल अपनी वापसी को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। # सेबल fizz 3 सेबल उन रैसलरों में से हैं, जिनको एटिट्यूड एरा में काफी कामयाबी मिली। उनकी पॉपुलैरिटी को रॉक और स्टोन कोल्ड का कामयाबी के बराबर आंका जाता है। सेबल शुरुआत में मार्क मैरो के साथ थी, उनसे अलग होने के बाद सेबल को कामयाबी मिली। 1999 में उन्होंने कंपनी छोड़कर, उसके खिलाफ केस कर दिया। हालांकि मामले को बाहर ही रफा दफा कर दिया गया। उसके 4 साल बाद सेबल की वापसी हुई। वो 2003 में स्मैकडाउन में लौटी। लेकिन वो अपनी पुरानी छाप छोड़ पाने में नाकाम रही। वापसी के बाद उनके यादगार मैच भी देखने को नहीं मिले। # अल्बर्टो डैल रियो fizz 4 अल्बर्टो डैल रियो के कंपनी में आने के बाद WWE उनको सपोर्ट कर रही थी। डैल रियो को मेन इवेंट पुश मिला, मनी इन द बैंक जीते, रॉयल रम्बल और WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की। बड़ी पुश के बावजूद डैल रियो फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और मिड कार्ड में भेज दिए गए। बैकस्टेज विवाद के चलते कंपनी ने उन्हें निकाल दिया। डैल रियो ने कुछ महीनों बाद वापसी कर जॉन सीना के ऊपर जीत दर्ज की। वो यूएस चैंपियन भी बने, लेकिन उसके बाद सब बेकार होता चला गया। आज भी डैल रियो सही दिशा को लेकर भटक रहे हैं। # बतिस्ता fizz 5 बतिस्ता को कंपनी के साथ शुरु में काफी सफलता मिली। इवोल्यूशन के सदस्य से लेकर मेन इवेंट के स्टार तक, उनका सफर काफी यादगार रहा। कंपनी में खुद को लेकर खुश नहीं होने की वजह से उन्होंने 2010 में कंपनी छोड़ दी। 4 साल बाद WWE ने एलान किया कि बतिस्ता फिर से वापसी कर रहे हैं। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सभी चीजें प्लान के मुताबिक नहीं गई। डैनियल ब्रायन पर ध्यान लगाने की बजाय WWE ने बड़ा पुश दे दिया। जिससे सब कुछ बेकार हो गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications