5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक शानदार नहीं रही

# सेबल
fizz 3

सेबल उन रैसलरों में से हैं, जिनको एटिट्यूड एरा में काफी कामयाबी मिली। उनकी पॉपुलैरिटी को रॉक और स्टोन कोल्ड का कामयाबी के बराबर आंका जाता है। सेबल शुरुआत में मार्क मैरो के साथ थी, उनसे अलग होने के बाद सेबल को कामयाबी मिली। 1999 में उन्होंने कंपनी छोड़कर, उसके खिलाफ केस कर दिया। हालांकि मामले को बाहर ही रफा दफा कर दिया गया। उसके 4 साल बाद सेबल की वापसी हुई। वो 2003 में स्मैकडाउन में लौटी। लेकिन वो अपनी पुरानी छाप छोड़ पाने में नाकाम रही। वापसी के बाद उनके यादगार मैच भी देखने को नहीं मिले।