5 WWE सुपरस्टार्स जो ख़राब होने के बावजूद फेमस हुए

torito-1489082694-800

इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले यहां पर हम बताना चाहेंगे कि हम किसी की बुराई नहीं कर रहे। कई स्तर पर उनका काम अच्छा था, लेकिन ये सब उनमें से हैं जिन्हें दर्शक पहली बात में नहीं अपनाते। अपने दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई। इस लिस्ट में के कई रैसलर्स को जॉबर भी कहा जा सकता है, लेकिन ऐसा कहना उन्हें कम आंकना होगा। इनकी तरह हम सकारात्मक रूप से भी देख सकते हैं क्योंकि ये सभी काफी लम्बे समय से बिज़नेस में बने हुए हैं। इनके बिना शायद हम कई सुपरस्टार्स को बनते नहीं देख पाते। ये रहे ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स जो ख़राब होने के बावजूद लोकप्रिय हुए:

Ad

एल टोरिटो

यहां पर एल टोरितो एक रैसलर के रूप में ख़राब नहीं थे, बल्कि उनका किरदार ख़राब था। उनका किरदार एक बैल का था। इस तरह का किरदार हम 90 दशक के बीच में देखा करते थे, आज नहीं। एल टोरितो इतने भी ख़राब नहीं थे और हर बार दर्शक उन्हें पसंद किया करते थे। होर्न्सवोगल के साथ उनका एक बेहतरीन मैच हुआ था जिसमे दोनों ने साबित किया कि छोटे रैसलर्स भी कमाल का सकते हैं।

गिलबर्ग

gillberg-1489082624-800

मंडे नाईट वॉर के समय WCW के लोकप्रिय रैसलर बिल गोल्डबर्ग के जवाब में WWE ने गिलबर्ग को सामने लाया। गिलबर्ग बिल्कुल गोल्डबर्ग जैसी एंट्री करने लगे, फायर एक्सटिंगिशेर लेकर। क्या इससे दर्शकों ने उन्हें पसंद किया? बिल्कुल किया। वो WWE के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक लाइट वेट चैंपियन रहे। उनका ख़िताब ज्यादा मायने नहीं रखता और क्योंकि वो कभी कभार ही ख़िताब डिफेंड किया करते थे। लेकिन वो चैंपियन बने ये बहुत बड़ी बात है। इसके साथ साथ वो सभी का मनोरंजन किया करते थे। हालांकि ये गिम्मिक किसी दूसरे रैसलर को अपमान करने के लिए बनाया गया था, लेकिन उसकी लोकप्रियता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

होर्न्सवोगल

hornswoggle-1489082607-800

होर्न्सवोगल, एक बौने थे। कद छोटा होने के बावजूद होर्न्सवोगल ने कंपनी में अपनी उपस्तिथि ज़ाहिर की और करियर के शुरुआत में क्रूज़रवेट चैंपियन भी बने। हालांकि बाद में उन्हें कंपनी ने रिलीज़ कर दिया, लेकिन तब तक होर्न्सवोगल ने कंपनी में अपनी पहचान बना ली थी। सच में हमे उनके काम की तारीफ़ करनी चाहिए।

जेम्स एल्सवर्थ

ellsworth-1489082588-800

जेम्स एल्सवर्थ ने तब डेब्यू किया जब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कहा, "दो हाथों वाला कोई भी इंसान रैसलिंग कर सकता है।" इसके कुछ महीनों बाद एल्सवर्थ ने तीन बार WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को हराकर स्मैकडाउन लाइव का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। एल्सवर्थ ने अपने करियर की शुरुआत नीचे से की थी और अब वो ऊपर तक पहुंचने में कामयाब हुए। दर्शकों की मांग के बाद उन्हें वापस लेकर आया गया। आज भी वो कार्मेला के साथ मिलकर कुछ अच्छा काम कर रहे हैं।

बैरी हॉरोविज

horowitz-1489082541-800

अगर आप बैरी हॉरोविज की महानता के बारे में नहीं जानते तो हमे आपके लिए दुःख है। बैरी हॉरोविज एक बेहतरीन जॉबर थे। उस दौरान WWE में कई गिम्मिक आये और गए। लेकिन बैरी हॉरोविज जैसा कोई नहीं था। उनका इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जेफ जेरेट के खिलाफ अच्छा मैच हुआ था। हालांकि इसमें उनकी हार हुई, लेकिन इससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। आज हॉरोविज अपने आप को 'जॉबर' कहलाना पसंद नहीं करते, लेकिन यही उनकी पहचान है। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications