5 सुपरस्टार जिन्हें कंपनी की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण सस्पेंड किया गया

Enter caption

एडी गरेरो की दुखदायक मौत के बाद WWE ने 27 फरवरी 2006 से लगातार अंतराल में अपने सुपरस्टार्स का ड्रग टेस्ट कराना शुरु किया था। और औसतन हर साल हर एक सुपरस्टार के 4 टेस्ट होते हैं। इसी के साथ जो भी सुपरस्टार्स उस टेस्ट में फेल होता है उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई भी की जाती हैं। इन्हें बैन भी कर दिया जाता है। इस टेस्ट को कंपनी ने WWE टैलेंट वैलनेस पॉलिसी का नाम दिया है।

जब से यह नियम लागू हुआ है, तब से अब तक कई सुपरस्टार्स को सस्पेंड किया जा चुका है। सबसे पहले टेस्ट में फेल होने पर 30 दिन की सज़ा और उसके बाद दोबारा फेल होने पर 60 दिनों तक सस्पेंड किया जाता हैं। आइए नज़र डालते है उन 5 सुपरस्टार्स पर जिन्हें कंपनी की पॉलिसी तोड़ने के कारण सस्पेंड किया गया।

#बुकर टी

Enter caption

साल 2007 में जब बुकर टी रिंग के अंदर शानदार काम कर रहे थे, तब वो भी ड्रग टेस्ट में फेल पाए गए थे। हालांकि उन्हें 60 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया था क्योंकि उन्हें दूसरी बार वैलनेस पॉलिसी तोड़ने का दोषी पाया गया।

लेकिन अब तक यह बात साफ़ नहीं हो पाई है कि उन्होंने पहली बार कंपनी की पॉलिसी को कब तोड़ा था।

WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

#रैंडी ऑर्टन

Enter caption

आज तक सब यही समझते है कि रैंडी ऑर्टन को 2006 में वैलनेस पॉलिसी तोड़ने के कारण सस्पेंड किया गया, लेकिन असल में ऐसा नहीं था। रैंडी को 2006 में उनके अनुचित व्यवहार के कारण 30 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया था। उन्होंने खुद यह बात कही थी।

#डॉल्फ जिगलर

Enter caption

10 अक्तूबर 2008 को डॉल्फ जिगलर को पहली बार कंपनी की वैलनेस पॉलिसी तोड़ने के कारण 30 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया। वो अपने करियर के अहम मोड़ पर सस्पेंड हुए। यह भी कहा जाता है कि उन्हें बड़ा पुश देने के लिए ही सस्पेंड किया गया।

हालांकि सस्पेंड होने का असर जिगलर पर काफी समय तक देखा गया।

#कर्ट एंगल

Enter caption

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले इकलौते रैसलर कर्ट एंगल का नाम भी वैलनेस पॉलिसी तोड़ने में आया था।

साल 2006 के बीच में उन्हें पहली बार यह गलती करने के कारण 30 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया। उस सस्पेंशन के बाद कर्ट ने WWE छोड़ दी और वो TNA के साथ जाकर जुड़ गए थे।

#रोमन रेंस

Enter caption

रोमन रेंस को 1 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। 21 जून 2016 को रेंस टाइटल मैच हार गए थे और उसके अलावा वो फैंस का प्यार भी नहीं पा रहे थे और यह चीज कंपनी के लिए अच्छी नहीं थी। इसके बाद रेंस ने कंपनी की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन कर दिया, जिसके बाद उन्हें 30 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया।

Quick Links