WWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल कंपनी को पैसों के मामले में फायदा हुआ है। इसी के साथ WWE के कुछ इवेंट्स और शोज़ भी बढ़िया रहे हैं। WWE ने नए सुपरस्टार्स को पुश देने के साथ ही दिग्गजों को भी समय-समय पर उपयोग किया है। इसी कारण कहा जा सकता है कि 2020 के मुकाबले 2021 ज्यादा अच्छा रहा है।यह साल कुछ सुपरस्टार्स के लिए जबरदस्त साबित हुआ है। कई सारे रेसलर्स का करियर इस साल बदला है वहीं कुछ का प्रदर्शन देखने लायक रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके लिए साल 2021 काफी ज्यादा यादगार और अच्छा रहा है।1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के लिए 2021 काफी जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने इस साल अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। दरअसल, रेंस ने 2021 में ढेरों बढ़िया मैच लड़े हैं और उनके मुकाबले यादगार साबित हुए हैं। वो साल की शुरुआत में केविन ओवेंस के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे थे। इसके बाद WrestleMania के लिए उनकी ऐज और डेनियल ब्रायन के साथ स्टोरीलाइन शुरू हुई। उन्होंने WrestleMania की नाईट 2 के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को दो दिग्गजों के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन किया।इसके अलावा उन्होंने सिजेरो को आगे आने का मौका दिया। रे मिस्टीरियो और रोमन रेंस का Hell in a Cell मैच भी काफी चर्चा का विषय बना था। बाद में ऐज और रोमन का ड्रीम मैच देखने को मिला। यह मुकाबला काफी समय तक याद रखा जाएगा। इसके बाद जॉन सीना और रोमन रेंस ने SummerSlam के मेन इवेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा रेंस ने 'डीमन' फिन बैलर की जीत की स्ट्रीक को भी खत्म किया। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज को हराकर यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। साथ ही Survivor Series में SmackDown को एक अहम अंक दिलाया। इस समय भी वो ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हैं। देखा जाए तो यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के लिए यह साल बढ़िया रहा है। उन्होंने कम मैच लड़े हैं लेकिन उनका प्रदर्शन हमेशा बढ़िया रहा है।