5 WWE सुपरस्टार जो अपने जीवन में कई बार गिरफ्तार हो चुके है

sunny_bio-1495048073-800

WWE सुपरस्टार कंपनी के साथ अपने अनुबंध को लेकर कागजों पर स्वतंत्र हो सकते है, लेकिन जब वह कंपनी में साइन किए जाते है तो उनकी सारी गतिविधियां सीधा WWE पर असर डालती है, साथ ही इस बात का ध्यान रखना जरुरुी है कि इन सुपरस्टारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वो कानून का पालन करते हैं। लेकिन प्रो-रैसलर, प्रो रैसलर होते है, लेकिन अभी ऐसा नहीं होता है, क्यों? अफसोस की बात है कि WWE सुपरस्टार कई मामलों में कानून को हाथ में ले लेते है और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार होना पड़ता है, जिसके बाद उनकी बदनामी तो होती है साथ ही WWE के ऊपर भी कई सवाल खड़े हो जाते है। आइए आपको बताते उन 5 सुपरस्टार के बारे में जो अपने जीवन में कई बार गिरफ्तार हो चुके है।

Ad

सनी

सनी, जो आज WWE में लोगों को रिलेशनशिप बनाने की सलाह देने की योजना बना रही है, उन्होंने साल 2012 में एक अनोखा रिकार्ड बनाया जब उन्हें एक महीने में 5 बार गिरफ्तार किया गया, जी हां आप सही पढ़ रहे है, सनी को एक महीने में 5 बार गिरफ्तार किया गया। सनी के 5 बार गिरफ्तार होने के अलग-अलग कारण है। इसके बाद वह 2013 में एक बार फिर प्रोटेक्टिव ऑर्डर का उल्लंघन करने के लिए एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया, और इसके बाद उन्हें 2015 में शराब पी कर गाड़ी चलाने के आरोप में कई बार गिरफ्तार किया गया। 2016 में प्रोबेशन का उल्लंघन करने और नियमित शराब और नशीली दवाओं के परीक्षण में एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

जैरी लॉलर

wwe-jerry-lawler-2-1495048199-800

इस लिस्ट में दूसरा नाम है जैरी लॉलर, वह WWE के लिए बोनाफाइड लेजैंड और हॉल ऑफ फेमर हो सकते है, जो रिंग में शानदार थे, लेकिन रिंग के बाहर वह बेदाग रिकॉर्ड से दूर थे। उन्हें पहली बार मेम्फिस के अधिकारियों द्वारा उठाया गया था, जब उन्होंने 15 साल की एक लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था, लेकिन बाद में उन पर यह चार्ज हटा लिया गया, क्योंकि लड़की ने अपने बयान को बदल दिया। इसके बाद उन्हें 1999 में एक बार फिर हिरासत में ले लिया गया, इसकी वजह यह थी कि उन्होने अपने वाहन को एक अधिकारी के पैर के ऊपर चढ़ा दिया था। इसके बाद 2016 में उन्हें अपनी प्रेमिका के साथ फिर से गिरफ्तार किया और इस बार उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा, लेकिन बाद में इन आरोपों को हटा लिया गया।

वेडर

8.-vader-1495048397-800

बिग वान वेडर समकालीन प्रो-रैसलिंग में सबसे बड़े एथलेटिक पुरूषों में से एक है। वेडर ने अपने रिंग के करियर में दूर-दूर तक यात्रा की और कई प्रमोशन में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनका रिंग के अंदर जितना अच्छा रिकॉर्ड था उतना रिंग के बाहर खराब था। कुवैत में छुट्टी के दौरान वह शराब के नशे में हो गए और सार्वजनिक पूल में खुद को बेवकूफ बनाना शुरु कर दिया, जाहिर है कि इससे कुवैत अधिकारी खुश तो नहीं होंगे, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया, और उनकी छुट्टी नरक में बदल गई। उनकी इन छुट्टियों के दौरान एक अफवाह यह भी आई कि उन्होंने एक टेलीविजन शो होस्ट के दौरान आक्रमण कर दिया, लेकिन बाद में यह आरोप गलत साबित हुआ। इसके बाद 2002 में उन्हें शराब पीकर बुश के खिलाफ अपनी कार को बर्बाद करने के बाद दो कुत्तों की सहायता से आठ अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

जैक द स्नैक रॉबर्ट्स

courtesy-of-wwe.com_26-1495048554-800 (1)

जेक रॉबर्ट्स ने कई वर्षों तक गंभीर शराब की लत से निपटने के लिए डीडीपी योगा किया, लेकिन उससे पहले उन्हें इसके कारण कई बार कानून का सामना करना पड़ा। 1998 में उन्हें एक फैंस को पंच मारने के कारण गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उन्हें साल 1999 में एक बार फिर हिरासत में लिया गया। दो साल बाद एक बार फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया और इस बार उनके गिरफ्तार होने की वजह शराब पीकर दूसरी गाड़ी की जगह पार्किंग करना था। शराब के कारण उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें अपने अजगर की देखभाल न करने के लिए और उसके मरने के कारण अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया, इसके ठीक दो महीने बाद नशीला पदार्थ (कोकीन) लेने के कारण उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया।

स्कॉट हॉल

scott-hall-courtesy-of-wwe.com_-1495048750-800

साल 1983 से स्कॉट हॉल समय वाकई बहुत खराब रहा, जब उन्हें क्लब के बाहर उन्हें अपनी ही बंदूक से एक आदमी की हत्या करने का आरोप लगा, जाहिर है कि वह एक आक्रामक और खतरनाक थे। इसके बाद उन्हें 1990 में शराब के नशे में लिमोसिन का अपहरण करने का प्रयास करने पर गिरफ्तार किया गया। साल 1999 में लुइसियाना में एक 56 वर्षीय महिला के साथ दुर्व्यवहार के लिए उन्हें एक बार फिर कानून द्वारा हिरासत में लिया गया। इसके बाद प्रोबेशन के दौरान भी उन्हें थप्पड़ मारने के दौरान हिरासत मे ले लिया गया और फिर से जेल जाना पड़ा। लेखक: आदित्य रंगराजन, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications