5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी रैसलिंग में सुधार आया है

साल 2016 WWE के लिए अच्छा रहा है। साल भर तक दर्शकों ने कई बेहतरीन मुकाबले और यादगार लम्हे देखें हैं। पांच साल बाद ब्रैंड एक्सटेंशन किया गया। विमेंस डिवीज़न इतिहास रचते हुए आगे बढ़ रहा है। वैसे देखा जाये तो साल 2016 WWE के लिए कामयाब रहा है, ऊपर से दर्शक भी इसके आदि हो गए हैं। हमने 2016 में न्यू एरा का भी स्वागत किया। यहाँ पर कई सुपरस्टार्स का जन्म हुआ और कईयों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला। कई सुपरस्टार्स की रैसलिंग में भी बहुत सुधार आया और मैं किसी एक स्टार का नाम नहीं ले सकता। मैं उम्मीद करता हूँ की साल 2017 में भी ऐसा ही देखने मिले। मैचों की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया गया और ये हमें विमेंस डिवीज़न में दिखाई दिया। समय के साथ प्रो-रैसलिंग में बदलाव आता है और ये बदलाव दिखाई देता है। इंडिपेंडेंट स्टार्स का WWE से जुड़ने पर भी कंपनी को बहुत फायदा हुआ है। यहाँ पर हम 5 ऐसे स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने साल 2016 में अपनी रैसलिंग काफी सुधारी है। हालांकि ये नाम चुनने में हमे काफी दिक्कत हुई।

Ad

#1 रोमन रेन्स

रोमन रेन्स को हर बार बू किया जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ हमे ये भी मानना होगा की रोमन रेन्स हमेशा अपना 110% देते हैं। रेन्स ने सैथ रॉलिन्स, डीन एम्ब्रोज़ और एजे स्टाइल्स के साथ कई अच्छे मैचेस दिए हैं। रुसेव के साथ उन्हें फिउड का का मैं दीवाना था। रुसेव, रोमन को उनके हद तक ले गए और ऐसा हमने उनके साथ शील्ड के दिनों के बाद पहली बार होते देखा। सुधार के लिए हमेशा जगह होती है और रेन्स हर बार अपने आप में सुधार लेकर आते रहे हैं। अगर उन्हें किसी चीज़ पर ध्यान देने की ज़रूरत है तो वो है उनकी बिक्री पर। उनकी बुकिंग पर तो उनका कोई अधिकार नहीं है, लेकिन वे दर्शकों को ये यकीन दिला सकते हैं कि उन्होंने इसे अपनी मेहनत से कमाया है। #2 निकी बैला tumblr_oe82urg7fu1swrlico2_1280-1479773103-800 अगर ये पिछले साल की बात होती तो मैं कभी भी निकी बैला को लिस्ट में जगह नहीं देता। लेकिन हाल ही में मैंने निकी बैला का कार्मैला के साथ फिउड देखा और मुझे काफी मजा आया। मुझे सुपरस्टार्स का चोटिल होने बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि बैला जबतक रिंग से दूर हैं, वे अपना होमवर्क कर रही होंगी। पिछले साल के मुकाबले बैला में काफी सुधार आया है। कार्मैला एयर उनके बीच की दुश्मनी दर्शकों को पसंद आ रही है और इसलिए बिना किसी चैंपिनशिप के ये फिउड लोकप्रिय बना हुआ है। अगले साल तक बैला स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन बन जाएंगी। मैंने हमेशा बैला की बुराई की है लेकिन अगर उनका ऐसा प्रदर्शन जारी रहा तो मेरे स्वर में सुधार आएगा। बैला हमेशा से ही रिंग में अपना 100% देती आई हैं और समय के साथ उनकी उपलब्धियों की सूची भी काफी बढ़ी है। #3 शार्लेट फ्लेयर 253_hiac_10302016rf_7054-bdf452a7e91865055f35c67c7eb73632-1479773183-800 अगर मुझे चुनना होता की इस साल सबसे ज्यादा सुधार लानेवाली रैसलर कौनसी है तो मैंने शार्लेट फ्लेयर को चुनता। मैंने शार्लेट का काफी बड़ा प्रसंशक बन गया हूँ खासकर पिछले साल से जब मैंने उनकी रैसलिंग में सुधार देखा। रॉ विमेंस डिवीज़न के टॉप हील की जगह उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल की है। रिंग में शार्लेट ने अपने प्रभाव और स्टोरी दोनों की मदद से अपने आप को टॉप हील साबित किया है। विमेंस डिवीज़न में उनका और साशा बैंक्स के बीच का फिउड उच्च स्तर का फिउड था। इसी फिउड के कारण दोनों स्टार्स को रॉ पर महिलाओं के पहले हैल इन ए शैल पर जाने का मौका मिला। हैल इन ए शैल पर फ्लेयर के प्रभाव ने उन्हें रॉ की मजबूत रैसलर बनाया। #4 रुसेव 222_raw_08152016dg_3509-e0dc4464144deb6777c86ecf4db511d1-1479773258-800 दो साल पहले जब रुसेव ने मुख्य रॉस्टर में डेब्यू किया था तब मैंने उनमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दी थी। इस पुरे समय उनकी खूबसूरत पत्नी लाना ने उन्हें लोकप्रिय बनाने का काम किया है और अब दर्शकों को उनकी मेहनत का फल दिखाई दे रहा है। जैसा मैंने कहा, रोमन रेन्स के साथ उनका फिउड सबसे यादगार फिउदों में से एक हैं। रॉ रॉस्टर पर जब रुसेव को रोमन रेन्स और जॉन सीना पर हावी होने दिया जाता है तब मालूम होता है कि रॉ को रुवेव पर कितना भरोसा है। गोल्डबर्ग के साथ हमे इसका संकेत मिला। उनकी माइक स्किल्स में भी सुधार आया है और मैं उन्हें 2017 में देखने के लिए उत्सुक हूँ। अगर आनेवाले कुछ महीनों में रुसेव यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश करें तो मैं इसपर नहीं चौकुंगा। #5 द मिज़ 5c165b99ca22374a-600x400-1479773366-800 मुझे लगता है आज के सबसे अंडररेटेड सुपरस्टार मिज़ हैं। डेनियल ब्रायन के साथ उनका करियर बनाने वाला लम्हा कमाल का था। इस समय वे कंपनी के सबसे अच्छे हील हैं और खूबसूरत मायर्स के साथ उन्हें दर्शकों का ग़ुस्सा लगातार मिल रहा है। अच्छे बढ़िया हील हैं और लम्बे समय तक ऐसे बने रहेंगे। मिज़ को दर्शकों के दिमाग से खेलना बखूबी आता है, चाहे ऐसा वे रिंग में करें या फिर माइक्रोफोन पर। उनके खिलाफ पैदा हुए ग़ुस्से और आक्रोश का उन्होंने बहुत फायदा उठाया है। ये सब रिंग में दिखाई देता है और इसी वजह से वे छह बार के इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications