WWE की आधिकारिक वेबसाइट पर साल 2017 में उन 5 सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी की, जिन्होंने साल 2017 में सबसे ज्यादा जीत(रॉ, स्मैकडाउन और पीपीवी को मिलाकर) दर्ज की हों। मौजूदा रॉ टैग टीम चैंपियन के एक हाफ सैथ रॉलिंस ने साल 2017 में कुल मिलाकर 27 मैच अपने नाम किए हैं। सैथ रॉलिंस के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है, उन्होंने रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच को हराया, उसके बाद समरस्लैम में वो डीन एंब्रोज के साथ मिलकर रॉ टैग टीम चैंपियन बने, इस बीच शील्ड का रीयूनियन भी देखने को मिला। इसके अलावा साल 2017 में हुए रॉ के आखिरी एपिसोड में वो जेसन जॉर्डन के साथ मिलकर एक बार फिर रॉ टैग टीम चैंपियन बने थे। सैथ रॉलिंस रॉयल रंबल के बाद कुछ समय के लिए चोट के कारण दूर भी रहे थे। साल 2017 में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले एजे स्टाइल्स इस साल 26 जीत के साथ वो दूसरे स्थान पर रहे। आपको बता दें कि एजे स्टाइल्स को इस साल का सबसे शानदार रैसलर भी चुना गया है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 4 बार रॉ विमेंस चैंपियन रह चुकी साशा बैंक्स हैं। उनके नाम इस साल 25 जीत दर्ज हैं, साथ ही में उन्होंने इस मामले में स्मैकडाउन और रॉ विमेंस डिवीजन की बाकी सब सुपरस्टार्स को पछाड़ा है। चौथे और 5वें स्थान के लिए फिन बैलर और रोमन रेंस के बीच टाई हुआ है। दोनों ने ही इस साल कुल मिलाकर 24 जीत दर्ज की है। साल 2017 में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले टॉप 5 सुपरस्टार्स: 1- सैथ रॉलिंस- 27 जीत 2- एजे स्टाइल्स- 26 जीत 3- साशा बैंक्स- 25 जीत 4- फिन बैलर और रोमन रेंस- 24 जीत Did YOUR favorite Superstar earn the most victories on @WWE television in 2017? Look no further to find out! pic.twitter.com/QFRjFYXmhG — WWE (@WWE) December 30, 2017 इस लिस्ट को बनाने के लिए WWE सुपरस्टार्स के रॉ, स्मैकडाउन लाइव और पीपीवी(जो टीवी पर टेलिकास्ट) में किए गए प्रदर्शन के आधार को चुना गया है।