WWE के 5 सुपरस्टार्स जो एक समय पर TNA का हिस्सा थे

41ba9-1504924483-800

शुरू होने के बाद से TNA में काफी बदलाव हुए हैं। पहले इसे टोटल नॉन स्टॉप एक्शन के नाम से जाना जाता था लेकिन फिर उन्होंने इसका नाम बदलकर इम्पैक्ट रैसलिंग रख दिया और अब इसका नाम वापस बदलकर ग्लोबल फ़ोर्स रैसलिंग रखा गया है। आज WWE में ऐसे कई रैसलर्स हैं जो TNA में काम कर के यहां आएं हैं। आज WWE के रॉस्टर के समोआ जो, बॉबी रुड, एजे स्टाइल्स, एरिक यंग और मिकी जेम्स जैसे रैसलर्स एक समय पर TNA के दर्शकों को अपनी काबिलियत दिखाया करते थे। दर्शक जानते हैं कि इसके अलावा और भी कई रैसलर्स हैं जिन्होंने TNA में काम किया है। लेकिन WWE के डिस्कशन में इन नामों पर चर्चा ज़रूर होती है। यहां पर हम ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE के विरोधी प्रमोशन का हिस्सा थे। उन्होंने WWE के साथ साथ TNA में अभी अपना नाम बनाया। ये रहे WWE के 5 सुपरस्टार्स जो TNA में भी काम कर चुके हैं:

Ad

5. टेस्ट

स्वर्गीय एंड्रू मार्टिन काफी समय से WWE के साथ जुड़े हुए थे। पहले वो बॉडीगॉर्ड थे और फिर स्टेफनी मैकमैहन के साथ उनके संबंध थे। लेकिन फिर ट्रिपल एच के आने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। WWE में रहते हुए मार्टिन कई स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। जिसमें से एक है ट्रिश स्ट्रटस द्वारा मैनेज की गयी T & A टैग टीम। इसके अलावा वो विलियम रीगल, लांस स्टॉर्म और क्रिस्टीन के साथ द अनअमेरिकन्स फैक्शन का हिस्सा थे। लेकिन उनके करियर के बारे में एक चीज़ सभी से छुपी हुई है। वो TNA में भी काम कर चुके हैं। 2007 में मार्टिन, स्टिंग और अब्य्स्स के साथ मिलकर TNA के एक मैच का हिस्सा थे। ये उनका उस प्रोमोशन में एकमात्र मैच था। उसके बाद उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा क्र दी, हालांकि कुछ सालों बाद वो वापस रिंग में लौटे थे।

4. टायसन टोम्को

06d2a-1504924838-800

उन्हें WWE में क्रिश्चियन इन्शुरन्स पॉलिसी के तहत लाया गया था, जिसका मतलब था वो एक बॉडीगॉर्ड थे। लेकिन वो WWE की रैस्लिंग प्रमोशन ऑहियो वैली रैस्लिंग में भी काम कर चुके थे। क्रिश्चियन और क्रिस जैरिको के बीच एक मैच में उन्होंने दखल देते हुए अपना डेब्यू किया। क्रिस जैरिको के खिलाफ क्रिश्चियन के फिउड में उन्होंने क्रिस्टीन और ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड ट्रिश स्ट्रटस की मदद की। हालांकि साल 2006 में उन्हें खुद से सिंगल्स और टैग टीम मैच में थोड़ा पुश मिला, लेकिन उससे उन्हें कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसके बाद साल 2006 में वो वापस क्रिश्चियन की मदद करते हुए TNA में डेब्यू किया। वहां क्रिश्चियन NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे। वो कुछ सालों तक उस प्रमोशन में रहे और फिर WWE में वापस लौट आएं। शानदार करियर के बाद 2016 में टोम्को ने रैस्लिंग को अलविदा कह दिया।

3.क्रिश्चियन

2c276-1504924946-800

अपने 20 साल के करियर में क्रिस्टीन ने WWE में काफी कामयाबी हासिल की। वो पूर्व इंटेरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियन हैं। लेकिन एक बात जो सब भूल चुके हैं कि वो बीच मे तीन साल के लिए TNA में क्रिश्चियन केज के नाम से काम कर चुके हैं। वहां पर रहते हुए उन्होंने हील टर्न किया और स्टिंग, अब्यस और एजे स्टाइल्स जैसे रैसलर्स के खिलाफ मैच लड़े। इसके बाद क्रिस्टिन वापस WWE लौट आएं और 2014 में रैसलिंग से संन्यास लेने तक इसी प्रमोशन का हिस्सा बने रहे। ये सोच कर थोड़ी हैरानी होती है कि WWE में इतनी कामयाबी हासिल करने के बावजूद भी क्रिश्चियन ने तीन साल तक न केवल TNA को अपना घर बनाया बल्कि वहां पर अहम मुकाबलों का हिस्सा बने।

2. ल्यूक गैलोज़

22-54-24-86cf7-1504925375-500

गैलोज़ काफी समय से WWE का हिस्सा हैं। पहले वो फिस्टुस के नाम से काम किया करते थे और फिर गैलोज़ के नाम से वो सीएम पंक की स्ट्रैट एज सोसाइटी के हिस्सा बन गए। फिस्टुस का असली किरदार घंटी बजने के बाद दिखता था और दूसरी घन्टी बजते ही खत्म हो जाता था। WWE छोड़ने के बाद गैलोज़ कुछ समय तक इंडी सीर्किट में काम करते रहे और फिर न्यू जापान प्रो रैसलिंग में अपना नाम बनाया। लेकिन उसके बीच कुछ सालों तक गैलोज़ ने TNA में ऐस एंड ऐट फैक्शन के साथ काम किया। वहां पर उनका नाम DOC गैलोज़ पड़ा। आज गैलोज़ वापस WWE का हिस्सा हैं और कार्ल एंडरसन के टैग टीम बनाए हुए हैं।

1. सीएम पंक

22-54-41-da44d-1504925497-500

हम सब जानते हैं पंक WWE में काम करने के पहले रिंग ऑफ हॉनर में काम कर चुके हैं। लेकिन TNA में उनके द्वारा किये काम को लोग लगभग भूल चुके हैं। भले ही वहां पर उन्होंने थोड़े समय के लिए काम किया। आज जिन्हें हम मिकी जेम्स के नाम से जानते हैं, पंक ने TNA में उनके साथ काम किया। रैवेन के साथ फिउड शुरू करते हुए दोनों ने लॉरी और जुलियो दिनेरो के साथ मिलकर द गैदरिंग नामक फैक्शन शुरू कर ली। फिर किसी विवाद के भड़कने के बाद पंक को TNA छोड़ना पड़ा। पंक ने करियर की सबसे बड़ी कामयाबी ROH में हासिल की जहां वो समोआ जो और ब्रायन डेनियल्सन जैसे रैसलर्स के खिलाफ लड़े। अगर पंक कुछ समय और TNA में रहते तो शायद वहां भी अपना बड़ा नाम बना सकते थे। लेखक: मार्क मैडिसन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications