WWE के इतिहास में 5 सबसे असामान्य टैग टीम

sm-1452066917-800

WWE में अच्छी स्टोरीलाइन के कारण, WWE ने रेसलिंग की दुनिया में राज किया है। WWE की कामयाबी के पीछे उनके लेखक और स्टेज पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले रेसलर्स है। ऐटिट्यूड एरा के समय टैग टीम ने WWE को WCW से ज्यादा रेटिंग हासिल करने में मदद की। कंपनी के इतिहास में टैग टीम डिवीज़न ने दर्शकों को कंपनी से जोड़े रखा। हालांकि कुछ टैग टीम ऐसे रेसलर्स को मिला कर बनाई गयी, जो एक दूसरे से बिलकुल अगल थे। यह जोड़ियां बिलकुल बकवास थी और दोनों में तालमेल की कमी दिखी। इससे WWE यूनिवर्स का मज़ाक बना। ये रही WWE इतिहास के सबसे अगल टैग टीम जोड़ियां:

Ad

#5 शोमिज़

लीजेंडरी जाइंट और ऑसम सुपरस्टार का साथ में जोड़ी बना कर फायदा हुआ। जेरी-मिज के अंत के साथ ही शो मिज की शुरुआत हुई। ताकत और तेज़ी के तालमेल से बानी इस जोड़ी ने कल्पना से भी अच्छा काम किया। इस असामान्य जोड़ी के सामने DX (ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स) जैसी मजबूत जोड़ी को अपना ख़िताब गंवाना पड़ा। इस जोड़ी के जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहा। उन्होंने रेसलमेनिया 26 में भी अपनी जीत दर्ज की। लेकिन टैग टीम हारने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गयी। इसका कीमत मिज को चुकानी पड़ी। बिग शो मिज से नाराज थे क्योंकि उन्हें लगा की टाइटल गंवाने के पीछे मिज कारण थे। इस विवाद ने भयानक रूप लिया और अंत होआ दोनों के अगल होने से।

#4 हॉलीवुड हल्क होगन और ऐज

edge-and-hulk-hogan-wwe.com_-1452066896-800

दो अगल अगल जनरेशन को साथ ला कर यह जोड़ी बनाई गयी थी। हल्कमेनिया अब WWE यूनिवर्स के एक चर्चित चहरे हो गए हैं और काफी लम्बे समय तक वें दर्शकों के दिल में रहेंगे। वहीँ ऐज मौके का फायदा उठाने में सबसे असरदार थे। जुलाई 2002 के स्मैकडाउन में इन दोनों ने जोड़ी बनाकर बिल्ली और चंक के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप जीती। हालांकि यह ख़िताब कुछ ही समय तक उनके पास रहा क्योंकि अगले पे पर व्यू में दोनों ने यह ख़िताब गँवा दिया। दो अगल जनरेशन के रेसलर्स को साथ में ला कर एक टीम बनाना हमेशा नहीं होता। ऐसा कर के WWE ने अपने दर्शकों को एक यादगार लम्हा दिया।

#3 सीएम पंक और कोफी किंग्स्टन

cm-punk-kofi-kingston-1452066881-800

पंक का WWE में बहुत सम्मान हुआ। दर्शक उनके जाने के बारे में अभी भी सोचते हैं और उम्मीद जताते हैं की वो वापस आएंगे। लेकिन फिर भी पंक के कई यादगार मैचेस दर्शकों के पास हैं। टैग टीम में पंक की एक अजीब जोड़ी बनाई गयी थी। उनकी जोड़ी मौजूदा न्यू डे की मेंबर कोफ़ी किंग्स्टन के साथ बनाई गयी थी। अगल-अगल होने के बावजूद दोनों ने जीत का स्वाद चखा। कोफ़ी बेफिक्र इंसान हैं और अपनी ज़िन्दगी अपनी मर्ज़ी से जीते हैं। वहीँ पंक एक सख्त और अनुसाशित इंसान हैं और सदी ज़िन्दगी जीते हैं। प्रतियोगी माहौल में इस अगल जोड़ी ने करीब दो महीने तक अपने पास ख़िताब रखा।

#2 द रॉक और सॉक कनेक्शन

rock-n-sock-e1418230123329-1452066859-800

WWE के एटिट्यूड एरा की बड़ी कामयाबी हुई। उसके पीछा का एक कारण था द रॉक और सॉक कनेक्शन। इंडस्ट्री में शिर्ष स्थान हासिल करने की होड़ लगी हुई थी, जब क्रिएटिव टीम इस कमाल की टैग टीम के आईडिया के साथ आई। पीपल्स चैंपियन और मैनकाइंड को साथ मिला कर बानी इस जोड़ी ने सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए। इस एहम निर्णय ने WWE को WCW के काफी आगे पहुंचा दिया। इसकी शुरुआत हुई जब मैनकाइंड ने ब्रह्मा बुल्ल के साथ जोड़ी बनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाये। डोमिनेशन और कॉमेडी को मिलाकर बानी इस जोड़ी ने कई ख़िताब जीते। इसके साथ साथ दोनों ने साथ मिलकर दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया।

#1 केन और डेनियल ब्रायन

kb-1452066836-800

एक मजेदार स्टोरीलाइन में केन और डेनियल ब्रायन की शानदार जोड़ी बनाई गयी थी और यह प्रयोग कामयाब भी रहा। बिग रेड मॉन्स्टर और गोट ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसकी शुरुआत हुई जब एजे ली ने दोनों को डॉ शेल्बी की देख-रेख में एंगर मैनेजमेंट कोर्स के लिए भेजा। डॉ शेल्बी के क्लास्सेस असरदार रहे और दोनों ने मिलकर एक कमाल की जोड़ी बनाई और सभी की उम्मीदों से अच्छा प्रदर्शन किया। ग़ुस्से को प्यार से मिटाने का यह फार्मूला रंग लाया और दोनों रेसलर को इससे फायदा हुआ। भले ही दोनों के विचार अगल हो, लेकिन फिर भी वें टाइटल जीतने में कामयाब हुए। लेखक: आसिफ मितानी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications