5 WWE टाइटल्स जिसके चैंपियंस SummerSlam 2018 तक ज़रूर बदलेंगे

पिछले कुछ महीनों में स्मैकडाउन और रॉ में लगातार टाइटल चेंज के बाद पिछले 28 दिनों में केवल एक चैंपियन बदला है। सभी मौजूदा चैंपियंस के मनी इन द बैंक तक खिताब अपने पास रखने की उम्मीद है।

लेकिन अगर पिछले साल के समर में हुए शोज़ पर नज़र डालें तो हमें पता चलता है कि उस समय ढेर सारे टाइटल के चैंपियंस बदलते हैं। अगले 12 हफ्तों में रॉ, स्मैकडाउन और पीपीवी में खिताब के चैंपियंस बदलेंगे।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम उन 5 खिताबों का जिक्र करेंगे जिसके चैंपियन समरस्लैम 2018 तक बदल सकते हैं।

#5 WWE चैंपियनशिप

मनी इन द बैंक के आते-आते, एजे स्टाइल्स WWE चैंपियनशिप को करीब 222 दिनों तक अपने पास रख लेंगे। पिछले 12 सालों में यह चौथा सबसे लम्बा खिताबी दौर होगा।

“द फिनॉमिनल वन” की अगली भिड़ंत शिंस्के नाकामुरा से MITB पीपीवी में होगी और पिछले दस हफ्तों में ये उनकी पांचवी भिड़ंत है। अगर MITB में नाकामुरा, स्टाइल्स को हराने में असफल हुए तो संभावना है कि समरस्लैम में MITB ब्रीफ़केस विजेता उनपर अपना ब्रीफ़केस कैश इन कर देगा।

इसलिए अगस्त महीने के बाद स्टाइल्स के चैंपियन बने रहने की संभावना बेहद कम है।

#4 यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप

रैसलमेनिया के बाद हुए रॉ में सुपरस्टार शेक-अप में जैफ हार्डी ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम किया लेकिन खबरें आ रही हैं कि वो लम्बे समय तक टाइटल अपने पास नहीं रखेंगे। रैसलमेनिया 33 तक क्रिस जैरिको ने इसे 83 दिनों तक अपने पास रखा था। उसके बाद 12 महीनों में कुल आठ अलग-अलग रैसलर्स ने इसे अपने पास रखा। उसमें यह खिताब सबसे ज्यादा समय तक एजे स्टाइल्स के पास 75 दिनों तक था। जल्द ही कोई मिडकार्ड हील उन्हें चुनौती देकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकता है।

#3 इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

रैसलमेनिया 34 में द मिज़ से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतकर सैथ रॉलिंस ने WWE यूनिवर्स के सामने खुद को एक दमदार चैंपियन के रूप में साबित किया है। उन्होंने मंडे नाइट रॉ में ओपन चैलेंज में अपना खिताब डिफेंड किया है। उम्मीद है कि समरस्लैम तक वो इसे डिफेंड करने में सफल होंगे। इसके साथ साथ "मंडे नाइट रॉलिंस" यूनिवर्सल चैंपियनशिप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इसलिए बीस्ट को चुनौती देने के पहले उन्हें अपना IC खिताब छोड़ना होगा जिसे वो समरस्लैम पर छोड़ सकते हैं।

#2 यूनिवर्सल चैंपियनशिप

रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में WWE ने ब्रॉक लैसनर के हाथों रोमन रेंस को हरवाकर सभी को हैरान कर डाला। इसके साथ साथ ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में भी लैसनर ने अपना खिताब बचाया। जब खबरें थी कि बीस्ट कंपनी छोड़ देंगे तभी उन्होंने एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। अफवाहें है कि लैसनर UFC से जुड़ सकते हैं और अगर ये सच हुआ तो समरस्लैम पर वो अपना खिताब रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस या फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन को हार सकते हैं।

#1 स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप

शार्लेट फ्लेयर पर अपना ब्रीफ़केस कैश-इन करने के बाद कार्मेला ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। उसके बाद उनका नेगेटिव रूप सभी ने देखा। लेकिन एक बात तो पक्की है कि वो लम्बे समय तक इस खिताब को अपने पास नहीं रखेंगी। कार्मेला इस समय अच्छा काम कर रही है और सभी का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन उनकी रिंग परफॉरमेंस उस स्तर की नहीं है, जिस वजह से उनके खिताब बचाने की संभावना कम है। असुका इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं। लेखक: डैनी हार्ट, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी