WWE के 5 यूएस चैंपियन जिनके बारे में आपको कोई आइडिया नहीं होगा

इस आर्टिकल के लिखे जाने तक जैफ हार्डी 76 दिन तक यूएस चैंपियन रह चुके हैं। अगर बहुत से लोगों को याद ना हो तो यूएस टाइटल WWF के दिनों में था, लेकिन ये नया यूएस टाइटल WWE द्वारा WCW को खरीदने के बाद आया है। जैफ हार्डी कई बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल, हार्डकोर और टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। एक तरह से वो एक अद्भुत ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके हैं। WWE की वेबसाइट के मुताबिक 2010 में आई इस चैंपियनशिप में अबतक 38 चैंपियन रह चुके हैं, जिसमें सबसे छोटे समय की रेन 3 दिन कि है। अब एक दशक में 40 चैंपियन रह चुके हैं, मतलब एक साल में 4 चैंपियन। आप भले ही इस टाइटल का इतिहास जानते हों, लेकिन आप इन 5 यूएस टाइटल चैंपियंस को नहीं जानते होंगे:

Ad

1. तजीरी

तजीरी एक 2 बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन हैं, और उसके अलावा उन्होंने WCW, TNA, न्यू जापान और ECW में काम किया है। ये तब यूएस चैंपियन बनें, जब 2001 में ये WCW का हिस्सा थे। इन्होंने 2016 में कम्पनी में वापसी की और NXT टेपिंस, जापान और क्रूज़रवेट डिवीज़न में हिस्सा लिया। अप्रैल 2017 में चोट की वजह से वो कम्पनी से बाहर हो गए।

2. ब्रेट हार्ट

ब्रेट 5 बार वर्ल्ड हैवीवेट, 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल, 2 बार टैग टीम और 1 बार यूनाइटेड स्टेटस चैंपियन रहे हैं। ये 2 बार किंग ऑफ द रिंग और 5 बार स्लैमी अवॉर्ड के विजेता हैं। 2010 में हार्ट अपनी हार्ट डायनेस्टी के साथ एक्टिव थे और उस समय शो मिज़ की टीम ने इन्हें चैलेंज किया। जब यूएस टाइटल के लिए मिज़ को चैलेंज करने का मौका मिला तो उन्होंने ब्रेट का नाम लिया। आखिर में हार्ट इस टाइटल को जीत गए और इन्होंने उसी महीने में टाइटल को छोड़ दिया। ये अब भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं, और 2006 में ये हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बने।

3. आर-ट्रुथ

1997 में WWE के डेवलपमेंटल सीन का हिस्सा बने ट्रुथ ने 2008 में WWE में एंट्री की। इस दौरान जब ब्रेट हार्ट ने मई 2010 में यूएस टाइटल छोड़ा, उसी समय ट्रुथ ने मिज़ को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया। 2017 में एक कंधे की चोट की वजह से बाहर रहे ट्रुथ ने स्मैकडाउन का रुख सुपरस्टार शेकअप के बाद किया, जहां वो बैकस्टेज टाय डिलिंजर के साथ एक सैगमेंट में थे। 46 वर्ष के टूथ रॉस्टर के सबसे पुराने रैसलर हैं, और वो 2 बार हार्डकोर, यूनाइटेड स्टेटस और टैग टीम चैंपियन रहे हैं।

4. कलिस्टो

कलिस्टो ने 2006 में रैसलिंग शुरू की और 2013 में वो NXT का हिस्सा बन गए। यहीं लूचा ड्रैगन्स में उनके साथी बने सिन कारा और 2015 में वो मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए। 2016 में ये एक पुश की वजह से यूएस चैंपियन बन गए। इनके 2 टाइटल जीत हुई, जिसमें इनके प्रतिद्वंदी थे अल्बर्टो डेल रियो और रायबैक। रूसेव ने एक्सट्रीम रूल्स 2016 में उनसे ये टाइटल जीतकर उनकी 119 दिनों की टाइटल बादशाहत खत्म कर दी। क्रूज़रवेट डिवीज़न का हिस्सा बनते ही इन्होंने एंजो अमोरे को पिछले साल हराया था।

5. सिज़ेरो

सिज़ेरो ने WWE के साथ 2011 में साइन किया लेकिन इससे पहले वो रिंग ऑफ ऑनर, जापान प्रो रैसलिंग नोहा, PWG और चिकारा के साथ काम किया था। अप्रैल 2012 में जब ये मेन रॉस्टर आए तो इनका गिमिक ये था कि ये कई भाषाओं में बोलते थे। इन्होंने कुछ वक्त में सैंटिनो मरैला से यूएस टाइटल ले लिया और उसे अप्रैल 2013 तक अपने पास रखा। वो ना सिर्फ एक यूएस चैंपियन बल्कि 5 बार टैग टीम चैंपियन और आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल के पहले विजेता थे। लेखक: डैरेन पल्ट्रोविट्ज़; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications