WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में WWE को देखा जाता है और कंपनी में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार काफी मेहनत के बाद कंपनी में कदम रखता है। WWE में सुपरस्टार्स एक अलग कैरेक्टर को निभाते हैं वहीं असल जीवन में वो एक साधारण व्यक्ति की तरह ही रहते हैं।साथ ही WWE में कई बार सुपरस्टार्स के रिलेशनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा रहते हैं। इसके साथ ही कई बार वो असली रहते हैं। WWE में ऑन-स्क्रीन कई सुपरस्टार्स की शादी हो चुकी हैं। इसके बावजूद असल जीवन में वो शादी के बंधन में नहीं बंधते हैं। WWE में रहते हुए बैकस्टेज कई सुपरस्टार्स आपस में रिलेशनशिप में आ जाते हैं।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया थाइसके चलते अक्सर देखा गया है कि WWE सुपरस्टार्स को कंपनी में ही अपना जीवनसाथी मिल जाता है। कई विमेंस स्टार्स ने WWE सुपरस्टार्स से ही शादी की है। साथ ही कुछ ऐसी विमेंस स्टार्स भी रही हैं जिन्होंने WWE से बाहर नॉन-रेसलर्स से शादी की है। इसलिए हम 5 फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने नॉन-रेसलर से शादी की है।5- WWE दिग्गज ट्रिश स्ट्रैट्स View this post on Instagram A post shared by Wwe Fanpage (@i_support_wwe)ट्रिश स्ट्रैट्स WWE की सबसे प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार रही हैं। उन्होंने WWE में काम करते हुए काफी नाम कमाया है। वो 7 बार विमेंस चैंपियनशिप जीती हैं और वो कंपनी का मुख्य हिस्सा रही हैं। उन्हें WWE की वजह से ही काफी बड़ी सफलता मिली थी। WWE में इतना नाम कमाने के बाद भी स्ट्रैट्स ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है। View this post on Instagram A post shared by Trish Stratus (@trishstratuscom)ये भी पढ़ें;- 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं ट्रिश ने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड रॉन फिसिको से 30 सितंबर 2006 को शादी की थी। उनके दो बच्चे है। रॉन फिसिको असल में एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर है और वो काफी सालों से इस काम को कर रहे हैं। खैर, कई लोगों को दिग्गज ट्रिश स्ट्रैट्स से जोड़ी इस बात के बारे में शायद ही पता था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।