30 साल से ज्यादा उम्र वालीं WWE की 5 विमेंस सुपरस्टार जो शादीशुदा नहीं हैं

alicia-1500130152-800

WWE में फ़िलहाल विमेंस रेवोल्यूशन चल रहा है और कंपनी में महिला रैसलर होने का इससे बेहतर टाइम कभी नहीं हुआ। ट्रिश स्ट्रेटस और लीटा ने जरूर हॉल ऑफ़ फेम में अपनी जगह बनाई है, लेकिन मौजूदा महिला रैसलर्स उन्हें रिप्लेस कर सकती हैं। स्मैकडाउन लाइव हो या मंडे नाइट रॉ WWE की काफी विमेन रैसलर्स अभी युवा हैं - एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स, बेली, पेज इसमें प्रमुख हैं।लेकिन साथ ही साथ कुछ टैलेंटेड महिलाएं 30 साल से ज्यादा कीं हैं। आइए नज़र डालते हैं 30 साल से ज्यादा उम्र वालीं WWE की 5 विमेन सुपरस्टार्स जो विवाहित नहीं हैं

Ad

एलिसा फॉक्स- 31

महज 31 साल की होने के बावजूद एलिसा फॉक्स लम्बे समय से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी करियर तकरीबन 10 साल पहले 2008 में शुरू किया था और WWE चैंपियन एेज और विकी गुरेरो के साथ एंगल में नज़र आई थीं। उन्होंने वेड बैरट को डेट किया है। उन्होंने WWE डीवाज़ चैंपियनशिप भी जीती है। लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और WWE का बिज़ी शेड्यूल इसका एक कारण हो सकता है।

टैमिना स्नूका - 39

tamina-1474427238-800

39 साल की टैमिना इस लिस्ट में सबसे उम्रदराज रैसलर हैं जो विवाहित नहीं है। हालांकि उन्होंने पहले शादी की थी और 1995 से 2003 तक पोलमालु नामक शख्स से वह विवाहित थीं। पहली शादी सफल न होने के बाद WWE लेजेंड जिमी स्नूका की बेटी अब शादी से दूर हैं। उनकी WWE में वापसी सफल रही है और प्रोफेशनल लाइफ का करियर ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

नाया जैक्स- 33

nia-jax-1500130357-800

नाया जैक्स को आने वाले कुछ सालों में WWE डोमिनेट करने के लिए टिप किया जा रहा है, लेकिन रैसलमेनिया 33 के बाद से वह मेन इवेंट पिक्चर में नज़र नहीं आईं हैं। वह रॉक की कज़िन हैं और पूर्व WWE चैंपियन के काफी करीब हैं। उन्हें WWE से जुड़े हुए महज तीन साल हुए हैं और NXT जॉइन करने के पहले वह बॉडी बिल्डिंग और मॉडलिंग करती थी और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

बैकी लिंच

lync-1500130434-800

बैकी लिंच इस लिस्ट में सबसे युवा रैसलर हैं। वह जनवरी में ही 30 साल की हुई हैं और यह आयरिश रैसलर WWE में काफी सफल हैं। उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप भी जीती है और खुद को मेन इवेंट प्लेयर के रूप में स्थापित किया है। वह UFC स्टार ल्यूक सैंडर्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। सैंडर्स भी महज 31 साल के हैं। दोनों ही लम्बे समय से एक दूसरे के साथ हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। ल्यूक सैंडर्स का UFC में रिकॉर्ड 11-1 का है।

शार्लेट फ्लेयर

charlott-1500130497-800

शार्लेट फ्लेयर WWE रोस्टर की सबसे टैलेंटेड रैसलर्स में से एक हैं और उन्हें 2016 में बेस्ट महिला रैसलर का भी ख़िताब मिला था। उन्हें प्रो रैसलिंग इलस्ट्रेटेड ने भी विमेन ऑफ़ द ईयर 2016 में शामिल किया गया था। उन्होंने 2010 में अपने बॉयफ्रेंड रिकी जॉनसन के साथ शादी की थी, लेकिन महज एक साल में तलाक ले लिया था। उन्होंने फिर WWE NXT को जॉइन किया था और ब्रिटिश रैसलर ब्राम से दूसरी शादी की थी। 2013 में शादी के बाद 2015 में उन्होंने फिर तलाक लिया और अभी तक तीसरी शादी नहीं की है। लेखक : अकाशा चिलांकी, अनुवादक : मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications