Ad
मुख्य रोस्टर में आने के बाद से एलेक्सा ब्लिस ने अपना काफी नाम बनाया है। TLC 2016 पर उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। लेकिन उसके पहले वो सालों तक वेस्ली ब्लेक और बडी मर्फी के साथ डेवलपमेंटल का हिस्सा रही। ये पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन ब्लिस से मिलने के पहले बिखरे हुए थे जो बाद में सही हुए। इसके पीछे एक दूसरी वजह भी हो सकती है, क्योंकि ब्लिस और मर्फी की बीच केमिस्ट्री अच्छी थी और वो एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। ब्लिस जब स्मैकडाउन में ड्राफ्ट हुई और फिर WWE ने ब्लिस और मर्फी को हग करते हुई तस्वीर पोस्ट कि, वो श्रण भावुक था। उम्मीद है वो जल्द ही मुख्य रोस्टर से जुड़ जाएं।
Edited by Staff Editor