5 दिग्गज रैसलर जिन्होंने WWE के बाहर दिलचस्प प्रोफेशन अपनाए

roman reigns and chris jericho

#2 केन- एक्टिंग और राजनीति

Ad
kane

WWE में केन को एक मॉन्सटर के रूप में जाना जाता है। केन ने 1992 में रैसलिंग करियर की शुरुआत की और 1995 में WWE को जॉइन किया। केन को WWE में द डेविल्‍स फैवरेट डीमन, द बिग रेड मशीन और द मॉन्‍सटर के नाम से जाना जाता है।

Ad

केन का वास्तविक जीवन में नाम ग्लेन जैकब्स है। WWE से बाहर केन ने कुछ हॉलीवुड मूवी में काम किया है जिसमें नाे इविल, मेकग्रबर और काउंटडाउन प्रमुख है। इसके अलावा केन अमेरिकन राजनीति में एक नेता के रूप में भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शहर के मेयर का चुनाव जीता है।


#1 हल्क होगन- एक से अधिक पेशे

hulk hogan

WWE के हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हल्क होगन ने 1977 में अपने करियर की शुरुआत की। हल्क होगन WWE 13 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं। 2005 में WWE हॉल ऑफ फेम में हल्‍क होगन को इंडक्‍ट किया गया।

WWE के बाहर हल्क होगन ने 'पास्‍तामेनिया' नामक एक रेस्टोरेंट खोला, जहां उनके ही नाम की खाने की डिश बनायी जाती थीं। हल्क होगन ने साथ ही हॉलीवुड मूवी में भी काम किया है। हल्क होगन टीवी सीरीज में भी नजर आए हैं। इसके अलावा हल्क होगन ने एक रेडियो शो को भी होस्ट किया है। हल्क होगन ने अपने नाम की म्यूजिक सीडी भी लॉन्च की है। इस बात से स्पष्ट है कि हल्क होगन WWE के अलावा भी एक से अधिक पेशे में शामिल हैं।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications