5 WWE रैसलर्स जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए मेन इवेंट में जगह बनाई

10-06-30-67f3b-1505741785-500

जब बात प्रोफेशनल रैसलिंग की आती है तो वहां का सबसे बड़ा खिलाड़ी WWE ही है। लेकिन यहां पर केवल जगह बना लेने से किसी रैसलर की कामयाबी नहीं आंकी जाती। जिन्होंने यहां पर काम किया है, वो कहेंगे कि यहां तक पहुंचना आधी लड़ाई है। एक बार आप विंस मैकमैहन की नज़रों में आ गए तो आपको आपकी जगह बनाए रखने के लिए और ज्यादा कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत पड़ेगी। लेकिन ऐसे भी कई रैसलर्स हैं जो मुख्य इवेंट के लिए ही बने होते हैं। उन्हें देखकर आप कह सकते हैं कि वो एक न एक दिन पे पर व्यू के मुख्य इवेंट में होंगे। लेकिन ऐसा सभी के साथ संभव नहीं। ये रहे ऐसे 5 रैसलर्स जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए कंपनी के टॉप तक अपनी जगह बनाई:

Ad

#5 मिक फोली

मिक फोली किसी भी एंगल से प्रोफेशनल रैसलर दिखाई नहीं देते। अगर हम दर्शक ऐसा सोच सकते हैं तो विंस मैकमैहन भी यही सोचा करते थे। लेकिन फिर भी कोई भी चीज़ मिक फोली को WWE में शानदार करियर बनाने से नहीं रोक पाई। भले ही मिक फोली के पास बाकी रैसलर्स जैसा लुक न हो, लेकिन वो बड़े साहसी थे और दर्शकों को उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद आई। रिंग के अंदर मिक फोली दर्शकों को वो सब कुछ देते थे जिससे दर्शक खुश हों। इसलिए दर्शक उन्हें काफी पसंद किया करते थे। प्रोफेशनल रैसलर बनने के लिए हो रही ट्रेनिंग के अधिकतर समय मिक फोली अपनी कार में सोया करते थे। मिक फोली उन रैसलर्स की पहचान बने जिनके पास रैसलर का शेप न हो, लेकिन अपने दम पर उन्होंने कंपनी के टॉप पर जगह बनाई। 30 सालों बाद वो पूर्व WWE चैंपियन हैं और उन्हें हॉल ऑफ फेम में जगह मिलनी चाहिए।

#4 जिंदर महल

10-06-46-7ce0e-1505742174-500

चाहे आप जिंदर महल को पसंद करें या न करें आपको एक बात माननी पड़ेगी कि उन्होंजे यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और हम सभी को इस बात के लिए उनका सम्मान करना चाहिए। इसी साल उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की और उसे बचाए रखा है। लेकिन उसके पहले जिंदर महल का कंपनी में कोई वजूद नहीं था। उनका कोई भी काम यादगार नहीं रहा। जिंदर महल कमाल के पुश के साथ कंपनी के टॉप तक पहुंचे हैं। एक समय पर वो स्मैकडाउन लाइव पर हार रहे थे तो दूसरे समय पर वो WWE चैंपियनशिप के नंबर एक कंटेंडर बने और ख़िताब भी जीते।

#3 सीएम पंक

10-07-05-6afbe-1505742633-500

सीएम पंक WWE में जगह नहीं बना सकते थे, ये बात शायद कईयों को हैरान न करे। इस स्ट्रैट एज सुपरस्टार ने ECW में बेहतरीन काम किया जिसके बाद विंस मैकमैहन, सीएम पंक को WWE लेकर आना चाहते थे। सीएम पंक और पॉल हेमन एक साथ WWE का हिस्सा बने और उन्होंने हेमन ने उन्हें पुश करने की भरपूर कोशिश की। अंत मे दोनों की कड़ी मेहनत काम कर गयी और सीएम पंक कंपनी के टॉप स्टार बने। कई मौकों पर पंक ने बिना किसी से डरे विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच की बुराई की है। भले ही पंक ने कभी रैसलमेनिया के मुख्य इवेंट में भाग नहीं लिया लेकिन वो कंपनी के टॉप तक पहुंचने में ज़रूर कामयाब हुए। पंक ने WWE चैंपियनशिप अपने पास 434 दिनों तक रखी थी।

#2 जॉन सीना

10-07-22-2b0f5-1505743090-500

आप मे से कोई भी यहां पर जॉन सीना के नाम की उम्मीद नहीं कर रहा होगा। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके साथ WWE नहीं थी और कंपनी में जगह बनाने से लेकर जगह बचाए रखने के लिए उन्हें खुद के दम पर काम करना पड़ा। यहां पर उन्हें खुद को साबित करना पड़ा। सीना ने रैसलिंग की शुरुआत WWE से की। वो 2000 में OVW से जुड़े, जहां उन्होंने ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता जैसा रैसलर्स के साथ काम किया। इन चारों में से सीना को सबसे कम आंका गया था। लेकिन सीना को कोई बाधा रोक नहीं पाई। उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें कंपनी का टॉप सुपरस्टार बनाया। OVW में काम किये उन्हें 17 साल बीत चुके हैं और अब भी वो कंपनी के टॉप स्टार हैं।

#1 डेनियल ब्रायन

10-07-39-e8a5d-1505743434-500

इस लिस्ट के टॉप में डेनियल ब्रायन के अलावा और कोई नहीं आ सकता था। कुछ सालों पहले ही डेनियल ब्रायन ने WWE यूनिवर्स के दिलों में जगह बनाई। उसके बाद डेनियल ब्रायन ने एक कमाल का सफर तय किया जिसकी कहानी कईयों को प्रेरित करती है। ऐसे कई स्टार्स हैं जो WWE सुपरस्टार के आइडियल लुक में सही नहीं बैठते। इसमें से एक डेनियल ब्रायन भी हैं। ब्रायन छोटे थे और अंडरसाइज़ थे। कहीं से भी वो विंस मैकमैहन की पहली पसंद नहीं बन सकते थे। लेकिन डेनियल ब्रायन और उनके प्रसंशकों ने कभी ऐसा नहीं सोचा। इस पूर्व इंडी स्टार ने मैकमैहन से टक्कर ली और इसमें दर्शकों ने भी उनकी भारी मांग की। अंत मे मैकमैहन को हार माननी पड़ी और डेनियल ब्रायन को रैसलमेनिया XXX में जगह मिली। वहां पर उन्होंने सभी दर्शकों को खुश करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। लेखक: जोश, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications