रैसलिंग की दुनिया मे द अंडरटेकर सबसे जाने पहचाने और सबसे ज्यादा सम्मानित रैसलर्स में से एक हैं। करीब तीन दशक से WWE में काम करने वाले अंडरटेकर ने रैसलिंग फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इतने सालों तक कंपनी को आगे बढ़ाया है।
साल 1990 की सर्वाइवर सीरीज में डेब्यू करने वाले द अंडरटेकर ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें हर जगह सम्मान मिला है। प्रोफेशनल रैसिलंग की दुनिया में उनके दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। द अंडरटेकर का रियल नेम मार्क कैलावे है और वह WWE रिंग में अंडरेटकर के कैरेक्टर के रूप में नजर आते हैं।
रैसलमेनिया में द अंडरटेकर को उनकी स्ट्रीक के लिए जाना जाता है। तीन दशकों तक उन्होंने WWE के लिए जो योगदान दिया है उसे कोई भुला नहीं सकता। लेकिन डैडमैन के विशाल रैसलिंग करियर में ऐसे भी कई स्टार्स रहे हैं जिन्होंने द डैडमैन का सम्मान नहीं किया।
यहां हम ऐसे ही 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे जिन्होंने द अंडरटेकर का अपमान किया।
#5 केन
इस लिस्ट की शुरुआत द अंडरटेकर के भाई केन से करेंगे। स्टोरीलाइन के हिसाब से केन, द अंडरटेकर के सौतेले भाई हैं। दोनों की जोड़ी द ब्रदर्स ऑफ डैस्ट्रक्शन अगर इक्कट्ठा होकर रिंग में खड़ी हो तो उनका सामना करना एक मुश्किल काम होता है। एक साथ होने पर इन दोनों को रोकना किसी भी रैसलर के लिए कठिन काम होता है। लेकिन जब ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ होते हैं तो सामने वाले का खेल खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
इसकी झलक हमे "बरिड अलाइव" और "इंफर्नो" मैच में देखने मिल चुकी है। साल 1998 के रॉयल रंबल में केन ने एंट्री करते हुए न्यू ऐज आउटलॉज़ के खिलाफ अपने भाई की मदद की। पूरी रिंग साफ करने के बाद केन ने सभी को हैरान करते हुए द अंडरटेकर को एक ताबूत में चोकस्लैम करते हुए उसे बंद कर दिया।
उसके बाद केन ने ताबूत को कुल्हाड़ी से तोड़ते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आगे भी कई मौकों पर द डैडमैन और बिग रेड मशीन आमने-सामने हुए।