#4. आयरन शेक
![Image result for iron sheik](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/88749-15422773213702-800.jpg 1920w)
द आयरन शेक ईरान के एक रैसलर हैं जो WWF में काम करने के लिए जाने जाते हैं। 1980 के दौरान इन्होंने एक हील का काम किया था। हालांकि, आगे चलकर इन्हें किड क्रिस, द होवार्ड स्टर्न और इंटरनेट से पॉपुलैरिटी मिली क्योंकि वह अक्सर दूसरे रैसलर्स के खिलाफ गलत कहते थे।
WWF में रहते हुए इन्होंने वहां की वर्ल्ड हैविवेट चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। इसके अलावा साल 2005 में इन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।
फैंस इन्हें एक ट्रेडिशनल चैंपियन के तौर पर भी जानते हैं क्योंकि पहली बार हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर इन्होंने लगभग 6 साल चैंपियन रहे बॉबी बैकलन को हराया था, जिसके 4 हफ्ते बाद वह खुद अपना टाइटल हल्क होगन से हार गए।
आयरन शेक की मूंछे देखने लायक हैं और इसके कारण ही इन्हें एक अच्छे विलन का लुक मिला है। हालांकि, सिर्फ मूंछे ही इन्हें एक अच्छा हील नहीं बनाती हैं।