मौजूदा समय में WWE के सबसे कम उम्र के 5 सुपरस्टार्स

WWE का इस समय न्यू एरा चल रहा है और इस समय कई युवा स्टार्स अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं कि वो अब कंपनी का भार उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे कई स्टार्स रहे हैं जिनके प्रदर्शन ने सबके दिल को जीता है। हालांकि फैंस को शायद यकीन न हो, लेकिन इस समय कई बड़े सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाए सकते। हम मौजूदा समय में WWE के सबसे कम उम्र वाले 5 सुपरस्टार्स की बात करेंगे।

Ad

5- रिच स्वॉन

पूर्व क्रूजरवेट डिवीजन चैंपियन रिच स्वॉन ने कम उम्र में ही काफी कुछ देखा है, जिसके बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए क्रूजरवेट डिवीजन में अपना नाम कमाया। हालांकि आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि उनकी उम्र में सिर्फ 26 साल और 9 महीने है, निश्चित ही वो आने वाले समय में और नाम कमाएंगे।

4- एलेक्सा ब्लिस

मौजूदा विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस सबसे पहली बार रॉ और स्मैकडाउन चैंपियन बनने वालीं पहली सुपरस्टार बनी थीं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी उम्र सिर्फ 26 साल और 3 महीने ही है। यह दिखाता है कि कितनी कम उम्र में उन्होंने कितनी सफलता हासिल की।

3- साशा बैंक्स

4 बार की रॉ विमेंस चैंपियन औऱ पूर्व NXT विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स रॉ विमेंस डिवीजन की सबसे अहम मेंबर में से एक हैं और उन्होंने शार्लेट फ्लेयर के साथ मिलकर कई यादगार मैच दिए। हालांकि उनकी उम्र सिर्फ 25 साल और 10 महीने ही है।

2- पेज

WWE के मेन रोस्टर में अपने डेब्यू में डीवाज चैंपियन बनने वालीं पेज की उम्र सिर्फ 25 साल और 3 महीने हैं। अपने छोटे से करियर में विवादों में रहने के बाद भी फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

1- नेओम डार

मौजूदा समय में क्रूजरवेट डिवीजन में एंजो अमोरो का साथ निभाने वाले नेओम डार ने अबतक काफी एंटरटेन किया है, लेकिन फैंस को यह बात जानकर हैरानी होगी कि डार WWE के इस समय के सबसे कम उम्र के रैसलर हैं। उनकी उम्र मात्र 24 महीने और 4 महीने हैं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications