6 मौजूदा और पूर्व WWE Superstars जो 2022 में फिल्मों में काम कर चुके हैं

द रॉक इस साल ब्लैक एडम में नजर आएं हैं
WWE दिग्गज द रॉक इस साल ब्लैक एडम में नज़र आए हैं

WWE: ढेरों WWE सुपरस्टार्स हॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं। इस दौरान वो कई फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। हॉलीवुड में काम करने से इन स्टार्स के पास अपने फैंस से जुड़ने का एक और अच्छा तरीका मिल जाता है। द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) इस समय हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 2022 में कुछ सुपरस्टार्स ढेरों फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 6 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो 2022 में फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

Ad

6- WWE हॉल ऑफ फेमर केविन नैश

youtube-cover
Ad

WWE में जगह बनाने के बाद केविन नैश अपने करियर में कई हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। रिंग में अपनी परफॉर्मेंस के लिए पहचाने वाले केविन नैश ने सिल्वर स्क्रीन में अपनी एक्टिग से भी सभी प्रभावित किया है। वो इस साल डॉग मूवी में नज़र आए थे और यह फिल्म काफी सफल रही थी।

5- लाना

youtube-cover
Ad

WWE में आने से पहले ही लाना एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव थीं। वो 2012 में पिच परफेक्ट मूवी में नज़र आई थीं। 2013 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने एक बार फिर से स्लिवर स्क्रीन पर वापसी की है। वो इस साल जेम्स बर्ड की मूवी वाइफलाइक में नज़र आ चुकी हैं। लाना इस समय किसी भी रेसलिंग कंपनी से नहीं जुड़ी हुई हैं।

4- NXT स्टार सांगा

youtube-cover
Ad

सांगा (सौरव गुर्जर) काफी समय से WWE में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो इस समय NXT का हिस्सा हैं। हालांकि, इस साल उन्हें बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने का मौका मिल गया। वो इस साल की बॉलीवुड की सबसे सफल मूवी ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन का हिस्सा थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

3- पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता

youtube-cover
Ad

WWE छोड़ने के बाद बतिस्ता ने द रॉक की तरह ही हॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला किया था। बतिस्ता अन्य रॉक जितना बड़ा नाम नहीं बन पाए हैं, फिर भी वो पिछले कुछ सालों में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने हैं। इस साल वो ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री, थॉर: लव एंड थंडर और गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे एडिशन जैसी फिल्मों और शोज़ में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा उनकी गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी-3 मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

2- जॉन सीना

youtube-cover
Ad

जॉन सीना भी इस साल सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आए हैं। उन्होंने बेहद कम समय में हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। फैंस को उम्मीद है कि वो द रॉक के बराबर सफलता हासिल कर सकते हैं। इस साल वो फास्ट एक्स, द इंडिपेंडेंट, फ्रीलांस और कोयोट vs एक्मे में नज़र आए हैं। इसके अलावा वो DC की सीरीज पीसमेकर का भी हिस्सा बने थे। इस सीरीज को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

1- द रॉक

youtube-cover
Ad

द रॉक ने सिर्फ WWE में ही बल्कि हॉलीवुड में भी काफी सफलता हासिल की है। स्कॉर्पियन किंग्स मूवी के बाद से ही उन्होंने कभी भी पलटकर नहीं देखा है। इस साल वो DC यूनिवर्स का हिस्सा बने थे। द रॉक ने 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई डीसी लीग ऑफ सुपर-पेट्स में अपने करियर में पहली बार क्रिप्टो की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इस साल के अंत में DC यूनिवर्स में वो एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई दिए थे। इसमें वो ब्लैक एडम बने थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications