6 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो शायद अब कभी भी रेसलिंग करते हुए नहीं दिखाई देंगे 

रेजार और बतिस्ता
रेजार और बतिस्ता

4- पूर्व WWE सुपरस्टार लियो रश

साल 2018 में लियो रश का WWE मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था और इसके बाद वह बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद जब रश, लैेश्ले से अलग हुए तो उन्हें वापस NXT में भेज दिया गया। NXT में वापस जाने के बाद वह क्रूजरवेट चैंपियन बने और अप्रैल 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

आपको बता दें, लियो रश ने हाल ही में AEW में डेब्यू किया था लेकिन एक मैच के दौरान इंजरी होने की वजह से उन्हें रिटायर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। रश ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह कहा था कि ठीक होने के बाद वह NJPW के साथ अपना कर्तव्य पूरा करेंगे लेकिन यह साफ नहीं है कि वह एक बार फिर से सलिंग कर पाएंगे या नहीं।

3- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन लेयला

लेयला 2006 डिवा सर्च जीतने के बाद WWE में आई थी और वह आगे चलकर विमेंस चैंपियन बनी थी। आपको बता दें, लेयला विमेंस डिवीजन में डोमिनेंट सुपरस्टार हुआ करती थी लेकिन साल 2015 में उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया था।

इसके बाद लेयला ने पूर्व WWE सुपरस्टार रिक ऑर्टिज से शादी की और उन्होंने रियल स्टेट एजेंट के रूप में अपना करियर बना लिया। आपको बता दें, कई विमेंस स्टार्स विमेंस रेवोल्यूशन का हिस्सा बनने के लिए WWE में वापसी करना चाहती थी लेकिन लेयला ने कहा था कि वह रिटायर होकर खुश हैं।